तीसरा टी20: इंदौर में अभिषेक का तूफान, वेस्टइंडीज की 14 रन से हार, भारत 2-1 से आगे

इंदौर, 11 अक्टूबर . India ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 14 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ मेजबान देश ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है.

Sunday को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पारी की अंतिम गेंद पर 223 रन पर सिमट गई. मेजबान टीम ने 7 के स्कोर पर संजू सैमसन (3) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों मे 108 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 115 के स्कोर तक पहुंचाया.

ईशान 18 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया. इस बीच अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हो गए. आलम ये रहा कि टीम ने 135 रन तक 5 विकेट खो दिए.

इसके बाद तिलक वर्मा ने नितीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन और अक्षर पटेल के साथ सातवें विकेट के लिए 25 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. तिलक वर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नितीश रेड्डी ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा, अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए. मेहमान खेमे से रोस्टन चेज, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट निकाले. कीमो पॉल और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट चटकाए.

इसके जवाब में वेस्टइंडीज निर्धारित ओवरों में 209/7 का स्कोर ही बना सकी. इस टीम को भी 7 के स्कोर पर पहला झटका लगा. कप्तान शाई होप महज 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने कामिल पूरण के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 60 रन जुटाए. कामिल 27 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेटमायर ने 26 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 43 रन की पारी खेली.

इस टीम ने 105 रन तक चौथा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद शेरफन रदफोर्ड (32) ने क्वेंटिन सैम्पसन (21) के साथ पांचवें विकेट के लिए 27 गेंदों में 46 रन जुटाए. रोस्टन चेज (नाबाद 5) ने शमर स्प्रिंगर (नाबाद 35) के साथ आठवें विकेट के लिए 13 गेंदों में 35 रन की अटूट साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

India की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि नमन धीर ने 2 विकेट निकाले. इनके अलावा, अक्षर पटेल और नितीश रेड्डी को 1-1 सफलता हाथ लगी.

India ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद टी20 सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से जीता,लेकिन दूसरे मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. सीरीज के अंतिम दो मुकाबले 14 और 17 अक्टूबर को क्रमश: हैदराबाद और Bengaluru में खेले जाने हैं.

–

आरएसजी