
New Delhi/Mumbai , 16 नवंबर . ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स कैथरीन Monday को तीन दिवसीय India यात्रा पर Mumbai पहुंचेंगे. ब्रिटिश Government ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण Tuesday को आयोजित होने वाला 2026 का अर्थशॉट पुरस्कार समारोह होगा. इसके बाद शाही दंपति Wednesday को New Delhi में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात करेंगे.
ब्रिटिश Government की ओर से Sunday को जारी जानकारी के अनुसार, यह प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन की दूसरी आधिकारिक India यात्रा है. इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में India आए थे.
ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) के मुताबिक, Mumbai में शाही दंपति समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे और India में हो रहे ऐसे प्रयासों को करीब से समझेंगे, जो देश के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं.
उनका कार्यक्रम कई प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें टिकाऊ शहरी परिवहन, विनिर्माण के प्रति जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं की पहल और India के प्रभावशाली रचनात्मक उद्योगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
India के लिए यह यात्रा ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और टिकाऊ शहरी विकास जैसी चुनौतियां तेजी से नीतिगत प्राथमिकताओं का हिस्सा बन रही हैं. ऐसे में अर्थशॉट पुरस्कार का आयोजन India में पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे नवोन्मेषकों, उद्यमियों और युवा संगठनों के प्रयासों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराने का अवसर भी है.
प्रिंस विलियम की ओर से स्थापित अर्थशॉट पुरस्कार का उद्देश्य दुनिया की गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान तलाशने वाले नवाचारों की पहचान करना, उन्हें सम्मानित करना और उनके विस्तार में मदद करना है. जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन, वायु प्रदूषण, समुद्री संरक्षण और जैव विविधता का नुकसान इसके प्रमुख क्षेत्र हैं.
इस पुरस्कार के तहत हर साल पांच विजेताओं का चयन किया जाता है. प्रत्येक विजेता को पुरस्कार स्वरूप 10 लाख ब्रिटिश पाउंड की राशि दी जाती है.
इस बीच, Mumbai में शाही दंपति के दौरे को देखते हुए, यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं. Mumbai ट्रैफिक Police ने Monday से 19 नवंबर तक दक्षिण Mumbai के कई इलाकों में अस्थायी यातायात प्रतिबंध, मार्ग परिवर्तन और पार्किंग पर पाबंदियों की घोषणा की है.
दक्षिण क्षेत्र के यातायात Police उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत की ओर से जारी अधिसूचना में हुतात्मा राजगुरु चौक, शहीद भगत सिंह मार्ग, बल्लार्ड पियर और एनसीपीए क्षेत्र के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव का उल्लेख किया गया है.
Police ने वाहन चालकों और आम लोगों से यातायात संबंधी निर्देशों का ध्यान रखने और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की है.
–
केआर/
Skip to content