तिरुप्परंकुंद्रम में दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाने की Supreme Court से अनुमति

New Delhi, 20 नवंबर . Supreme Court ने तमिलनाडु के तिरुप्परंकुंद्रम स्थित दीपथून पर 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम प्रज्वलित करने के लिए मंदिर समिति को विशेष अनुमति दी है. कोर्ट ने इस संबंध में कुछ शर्तें भी निर्धारित की हैं और मद्रास हाईकोर्ट के निष्कर्षों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है.

Supreme Court के आदेश के मुताबिक, दीप प्रज्वलित करने की व्यवस्था और निगरानी की जिम्मेदारी मदुरै के जिला कलेक्टर को दी गई है. जिला कलेक्टर मंदिर के कार्यकारी अधिकारी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और Police कमिश्नर से परामर्श कर दीप जलाने वाली टीम के सदस्यों और उसके आकार को तय करेंगे.

अदालत ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. टीम को Police सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) की मदद भी ली जा सकती है.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दीप प्रज्वलित करने के लिए केवल अधिकृत टीम और संबंधित अधिकारियों को ही मौके पर जाने की अनुमति होगी. इस दौरान सार्वजनिक भीड़ जुटाने, जुलूस निकालने, प्रदर्शन करने और नारेबाजी पर प्रतिबंध रहेगा.

Supreme Court ने यह भी निर्देश दिया है कि दीप जलाने का समारोह पूरा होने के बाद टीम तुरंत वापस लौटेगी और अपने साथ सभी सामान ले जाएगी. मौके पर किसी तरह की खुदाई, निर्माण कार्य या मौजूदा संरचना में बदलाव की अनुमति नहीं होगी.

अदालत ने पारंपरिक पूजा स्थलों पर धार्मिक गतिविधियां जारी रखने और आसपास स्थित दरगाह एवं मस्जिद तक पहुंच को निर्बाध बनाए रखने पर भी जोर दिया है. Supreme Court ने स्पष्ट किया कि यह अनुमति पूरी तरह अस्थायी व्यवस्था के तहत दी गई है और इससे किसी पक्ष के पारंपरिक अधिकार स्थापित नहीं होंगे.

–

डीएससी