तिरुचिरापल्ली डबल मर्डर: पुलिस पर हमले की कोशिश कर रहे आरोपी के पैर में लगी गोली, कांस्टेबल भी घायल

तिरुचिरापल्ली, 11 नवंबर . तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के दीपावली की रात हुए डबल मर्डर केस में गिरफ्तार एक आरोपी ने Police पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें एक Policeकर्मी घायल हो गया. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

दरअसल, इनाम समयपुरम का रहने वाला राहुल (17) और उसका रिश्तेदार विशाल (17) की 8 नवंबर की रात को बेरहमी से मार डाले गए थे. दोनों समयपुरम टोल प्लाजा के पास पुल्लमबाड़ी नहर के किनारे चल रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोग वहां आए धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी.

तिरुचिरापल्ली जिले के Police अधीक्षक डोंगरे प्रवीण उमेश के आदेश पर मामले की जांच करने और सघन तलाशी अभियान चलाने के लिए Police की तीन विशेष टीमें गठित की गईं. जांच के दौरान, Police को पता चला कि मुख्य आरोपी शिवनेसन (21) थूथुकुडी में छिपा हुआ था. इसके बाद समयपुरम Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तिरुचिरापल्ली ले आई.

Tuesday रात Police शिवनेसन को अपराध स्थल पर ले गई ताकि हत्याओं में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद किया जा सके. अचानक, शिवसेन ने पत्थर उठाए और Policeकर्मियों पर हमला कर दिया. इस हमले में समयपुरम Police स्टेशन के constable मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि Police वाहन की विंडशील्ड भी क्षतिग्रस्त हो गई.

इंस्पेक्टर गुनासेकरन आरोपी शिवनेसन को रोकने के लिए ने एहतियात के तौर पर और आत्मरक्षा में गोली चलाई. एक गोली शिवनेसन के बाएं घुटने में लगी. घायल आरोपी शिवनेसन और constable मोहन को तिरुचिरापल्ली सरकारी मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, तिरुचिरापल्ली के जिला Police अधीक्षक डोंगरे प्रवीण उमेश ने Wednesday अस्पताल जाकर constable मोहन और आरोपी शिवनेसन का हाल-चाल जाना.

पत्रकारों से बात करते हुए Police अधीक्षक ने कहा, “समयपुरम Police स्टेशन में दर्ज दोहरे हत्याकांड के मामले में अब तक शिवनेसन (21), केनी विंस (19), रेनिसन (20), सरवनन (18), कृपाकरण (19) और हरिहरन (22) को गिरफ्तार किया गया है. घटनास्थल के cctv फुटेज से उनकी संलिप्तता सामने आई, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया.”

उन्होंने कहा, “जब Policeकर्मी हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने गए तो आरोपी शिवनेसन ने उन पर हमला कर दिया. इसके जवाब में समयपुरम Police इंस्पेक्टर ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हत्या एक निजी विवाद के कारण हुई थी. यह विवाद मृतकों में से एक, राहुल और आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति के बीच एक नाबालिग लड़की से जुड़े संबंधों को लेकर हुआ था.मामले की विस्तृत कानूनी जांच चल रही है. अगर जांच के दौरान किसी और संदिग्ध की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी इस मामले में शामिल किया जाएगा.”

–

ओपी/पीएम