
ताशकंद, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को ताशकंद में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान की ओर से आयोजित एक योग सत्र में हिस्सा लिया. योग सत्र के दौरान उन्होंने वहां मौजूद प्रतिभागियों से बातचीत भी की.
Prime Minister मोदी Saturday को दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे. उन्होंने ताशकंद हवाई अड्डे पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उज्बेकिस्तान के President शौकत मिर्जियोयेव का धन्यवाद किया.
इससे पहले Prime Minister मोदी ने ‘यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ का दौरा किया और कहा कि यह उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति को दर्शाता है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ताशकंद पहुंचने के बाद मैं President मिर्जियोयेव के साथ ‘यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गया. यह स्मारक उज्बेक लोगों की आकांक्षाओं और प्रगति का प्रतीक है. अपनी यात्रा की शुरुआत यहां से करके खुशी हुई.”
यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में Prime Minister मोदी के साथ President शौकत मिर्जियोयेव भी मौजूद थे. दोनों नेताओं ने वहां उज्बेक संस्कृति और इतिहास को दर्शाने वाली कलाकृतियों का अवलोकन किया. ताशकंद में भारतीय समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने भी Prime Minister मोदी का स्वागत किया.
Prime Minister मोदी ने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय India और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु की तरह हैं.
उन्होंने Saturday को ‘एक्स’ पर लिखा, “ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं. हमारा प्रवासी समुदाय India और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु है, जो दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत बना रहा है.”
Prime Minister मोदी ने स्वागत समारोह के दौरान प्रस्तुत भारतीय और उज्बेक संस्कृति के मिश्रण वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है.
उन्होंने ‘एक्स’ पर तबला प्रस्तुति की एक झलक साझा करते हुए लिखा, “भारतीय और उज्बेक संगीत परंपराओं का मनमोहक संगम! तबला, डोइरा और चांग के साथ बेहद खूबसूरती से मेल खाता है, जो India और उज्बेकिस्तान के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दिखाता है.”
भारतीय समुदाय की कुछ महिलाओं ने Prime Minister मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें राखी भी बांधी.
–
एवाई/एएस
Skip to content