ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के बीच वार्ता, भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

ताशकंद, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के President शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की. इस चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति जताई.

बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश मंत्रालय के पश्चिम विभाग के सचिव सिबी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

President शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, Prime Minister Narendra Modi ने उज्बेकिस्तान में हुए सम्‍मान और स्‍वागत की तारीफ की. पीएम ने कहा, “कल आपने स्‍वाग में मैंने भोजन के दौरान जो अनुभव क‍िया उसमें आपका प्‍यार साफ द‍िखाई द‍िया. उसके लिए मैं विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं.”

पीएम मोदी ने कहा, स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ, मुझे प्रतिभाशाली बच्चों का गाना और नृत्य भी देखने को मिला. ऐसा लग रहा था मानो आपने मेरे सामने ह‍िंदुस्‍तान ही खड़ा कर द‍िया हो. मुझे ऐसा लगा क‍ि मेरा Gujarat यहीं है.

इसके अलावा, आपने पूरे शहर को India के तिरंगे के रंगों से रंग द‍िया. इस दृश्य ने मेरे द‍िल को छू ल‍िया. यह सब दिखाता है क‍ि आप India को अपने दिल के करीब रखते हैं.

पीएम मोदी ने कहा, “दो द‍िन आप अपने स्वतंत्रता दिवस की 35वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं. मैं इस अवसर पर आपको और उज्बेकिस्तान के सभी लोगों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”

खुशी का संयोग यह है क‍ि इस वर्ष हम अपनी रणनीतिक साझेदारी की 15वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं. मुझे खुशी है कि इस विशेष अवसर पर हम अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने जा रहे हैं. हम इसके अंतर्गत ठोस लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ेंगे.

इससे पहले दिन में Prime Minister मोदी का ताशकंद में औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया. President मिर्जियोयेव ने उनका स्वागत किया और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया.

उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान Prime Minister मोदी ने 52 उज्बेक योग साधकों की भागीदारी वाले एक विशेष योग सत्र को भी देखा.

उन्होंने इस योग सत्र की झलकियां अपने ‘एक्‍स’ अकाउंट पर साझा करते हुए कहा, “नमस्ते, आप सभी ने आज बहुत शानदार योग प्रदर्शन किया है. यहां हर उम्र के लोग मौजूद हैं. उज्बेकिस्तान को योग से जोड़ने के लिए मैं अपने मित्र President का आभार व्यक्त करता हूं. आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.”

वीडियो साझा करते हुए Prime Minister मोदी ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “उज्बेकिस्तान को योग पसंद है!” इस योग सत्र ने उनकी यात्रा में एक खास सांस्कृतिक पहलू जोड़ा और यह दिखाया कि उज्बेकिस्तान में योग की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

सत्र में शामिल प्रतिभागियों में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान के छह सदस्य भी थे, जिन्होंने जून 2026 में Ahmedabad में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था.

Prime Minister मोदी Saturday को दो दिवसीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे थे. ताशकंद हवाई अड्डे पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उन्होंने President मिर्जियोयेव का धन्यवाद भी किया.

ताशकंद पहुंचने के बाद Prime Minister मोदी ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “President शावकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद में मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया. उनके इस विशेष सम्मान के लिए मैं उनका आभारी हूं. यह मेरी उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और लगातार बढ़ती गति को दर्शाती है.”

उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय ने भी Prime Minister मोदी का भव्य स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने ‘मोदी मोदी’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘India माता की जय’ के नारे लगाए.

Prime Minister मोदी ने भारतीय समुदाय के स्वागत पर खुशी जताते हुए ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर लिखा, “ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं. हमारा प्रवासी समुदाय India और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु है, जो दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत बना रहा है.”

एवाई/एएस