ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

New Delhi,18 अक्टूबर . ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक आयोजित होने जा रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में इस बैठक के दौरान India का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह एससीओ की शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक है. रक्षामंत्री 19 और 20 अक्टूबर को इसमें शामिल होने के लिए दुशांबे में रहेंगे.

रक्षा मंत्रालय यह भी कहना है कि इस बैठक का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाना और विभिन्न क्षेत्रों में जारी पहलों की प्रगति की समीक्षा करना है. यहां व्यापार से लेकर नवाचार तक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. बीते वर्ष यह बैठक मॉस्को में हुई थी.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण बैठक में एससीओ के सदस्य देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, संपर्क, नवाचार और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी. इसके साथ ही संगठन के वित्तीय और संस्थागत कामकाज से जुड़े फैसलों पर भी विचार किया जाएगा. दुशांबे में होने वाली इस बैठक में India को एससीओ के अन्य सदस्य देशों के साथ क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा करने का अवसर मिलेगा. चर्चा का प्रमुख उद्देश्य ऐसे व्यावहारिक कदमों को आगे बढ़ाना होगा, जिनसे सभी सदस्य देशों को लाभ मिल सके.

गौरतलब है कि India एससीओ के विभिन्न तंत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है. संगठन के माध्यम से India स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने जैसी पहलों में योगदान दे रहा है. आगामी बैठक में इन क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने के रास्तों पर भी विचार होने की उम्मीद है.

दरअसल यह एक अंतरराष्ट्रीय मंच है और India इसका महत्वपूर्ण सदस्य है. बीते साल भी India ने इसमें हिस्सा लिया था. एससीओ की शासनाध्यक्ष परिषद की पिछली बैठक 18 नवंबर 2025 को रूस की राजधानी मॉस्को में हुई थी. उस बैठक में India का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया था. इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भागीदारी के साथ India दुशांबे में होने वाली बैठक में संगठन के सदस्य देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा.

–

जीसीबी/एसके