तमिल एक्टर कार्तिक सबेश का 37 साल की उम्र में निधन, म्यूजिक डायरेक्टर देवा के थे भतीजे

चेन्नई, 20 अक्टूबर . तमिल फिल्मों के एक्टर कार्तिक सबेश का Monday देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 37 साल के थे. कार्तिक म्यूजिक डायरेक्टर सबेश के बेटे और दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर देवा के भतीजे थे. उनके परिवार में पत्नी राम्या कार्तिक और दो बेटियां हैं.

परिवार के करीबी सूत्रों ने को बताया कि कार्तिक पिछले कुछ समय से बीमार थे और चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उन्होंने Monday रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांस ली.

सूत्रों के मुताबिक, कार्तिक के पार्थिव शरीर को जल्द ही उनके घर ले जाया जाएगा, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे. उनका अंतिम संस्कार Tuesday शाम साढ़े चार बजे चेन्नई के वलसरवक्कम स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा.

कार्तिक सबेश ने तमिल सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया था. इनमें ‘दम’, ‘वल्लवन’, ‘पट्टाथु यानाई’ और ‘कुलीर 100’ जैसी फिल्में शामिल हैं. वह म्यूजिक डायरेक्टर सबेश के बेटे थे, जो दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर देवा के भाई हैं.

वहीं, तमिल फिल्म इंडस्ट्री में देवा की बात करें तो उन्हें ‘थेनिसाई थेंड्रल’ के नाम से जाना जाता था. उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की 400 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया था. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी.

देवा ने सुपरस्टार रजनीकांत की कई हिट फिल्मों के लिए म्यूजिक तैयार किया था. इनमें ‘अन्नामलाई’, ‘अरुणाचलम’ और ‘बाशा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्हें तमिल सिनेमा में पॉपुलर गाना म्यूजिक स्टाइल ‘गाना’ को पहचान दिलाने का श्रेय भी दिया जाता है. उन्होंने कई गाना ट्रैक कंपोज किए और खुद भी कई गाने गाए.

देवा के निधन पर रजनीकांत, कमल हासन और तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

–

पीके/डीकेपी