तमिलनाडु: सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच आज तिरुप्परनकुंद्रम ‘दीपाथून’ पर जलाया जाएगा दीप

मदुरै, 28 नवंबर . Supreme Court के नए निर्देश के बाद तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुप्परनकुंद्रम मुरुगन मंदिर की पहाड़ी पर स्थित ‘दीपाथून’ (दीप स्तंभ) पर Saturday को पवित्र दीप जलाया जाएगा. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

इस धार्मिक अनुष्ठान को देखने के लिए Saturday सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. समिति के अंतिम फैसले के अनुसार, Saturday शाम करीब 6 बजे पारंपरिक दीप जलाए जाने की तैयारी है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है.

वहीं, Supreme Court के दखल के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी पहाड़ी पर केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया है. पहाड़ी की चोटी पर स्थित पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने को लेकर चले आ रहे लंबे कानूनी विवाद के बाद सीआरपीएफ को तैनाचत किया गया है.

यह मामला धार्मिक प्रथाओं और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े विवाद के केंद्र में रहा है. तिरुप्परनकुंद्रम को भगवान मुरुगन के छह पवित्र स्थानों में से पहला माना जाता है. यहां तमिलनाडु और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. पिछले साल, मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने अधिकारियों को ‘दीपाथून’ पर दीप जलाने का निर्देश दिया था.

हालांकि, उस समय की डीएमके Government ने इस निर्देश को लागू नहीं किया और बाद में Supreme Court में इस आदेश को चुनौती दी. वर्तमान ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (टीवीके) Government ने भी इस मुद्दे पर अपनी पूर्ववर्ती Government के रुख को ही बरकरार रखा है.

Supreme Court ने पहले निर्देश दिया था कि ‘कार्तिगई दीपम’ उत्सव के तहत 24 नवंबर को दीप जलाया जाए. लेकिन, तय किए गए स्तंभ पर दीप नहीं जलाया गया, जिसके बाद मदुरै जिला कलेक्टर, हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त विभाग के आयुक्त और अन्य अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू हो गई.

Friday को मामले की सुनवाई करते हुए Supreme Court ने Saturday को दीप जलाने की अनुमति देते हुए नए निर्देश जारी किए और पूरी पहाड़ी पर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने का आदेश दिया. अदालत ने श्रद्धालुओं को मंदिर की जमीन पर जाने की अनुमति भी दी, लेकिन शर्त यह है कि उन्हें पहाड़ी पर स्थित दरगाह से 50 मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी.

मुस्लिम श्रद्धालुओं को भी दरगाह पर नमाज अदा करने की अनुमति रहेगी, ताकि दोनों ही धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ बिना किसी रुकावट के जारी रह सके. रिटायर्ड जजों वैद्यनाथन और पार्थिबन की अध्यक्षता वाली एक समिति को यह तय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है कि पारंपरिक दीप कब जलाया जाएगा.

–

डीसीएच/