
New Delhi, 25 नवंबर . BJP MP और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने New Delhi में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कार्तिगई दीपम के दौरान Supreme Court के आदेश के बाद भी दीप नहीं जलाने दिया गया. यह राज्य की टीवीके Government की विफलता है.
इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “कार्तिक महीने की पूर्णिमा, जिसे उत्तर India में कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) और गंगा स्नान कहा जाता है, उसे ही तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम कहते हैं. यह शब्द भी कार्तिक की पूर्णिमा से ही आया है. इस दिन Supreme Court के आदेश के बाद भी दीप नहीं जलाने दिया गया. यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले दीपावली की पूर्व संध्या पर शंकराचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया था.”
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “मैं चुनौती देकर पूछता हूं कि आपने देव दीपावली के दिन कार्तिगई दीपम ‘दीपथून’ के ऊपर दीप प्रज्ज्वलित नहीं करने दिया. Supreme Court के आदेश के बाद ऐसे में कांग्रेस पार्टी या इंडी गठबंधन की हैसियत है कि किसी दूसरे मजहब, धर्म के पर्व के दिन उनको यह कार्य करने से रोका जाए. यह इंडी गठबंधन की ‘इरेडिकेशन ऑफ सनातन धर्म’ की जो खतरनाक विचारधारा है, उससे यह घटनाक्रम प्रेरित है.”
उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के पेरंबदूर जिले के कोलत्तूर गांव में 2021 में सिर्फ इस बात पर विवाद हो गया था कि मुस्लिम बहुल गांव था. वहां पर मंदिर में पूजा, अर्चना, घंटा और घड़ियाल रोकने की बात हुई थी. आखिर में Government उसे लागू नहीं कर पाई और मद्रास हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल 2021 को जब आदेश दिया तब जाकर उनका धर्मनिरपेक्ष संगीत रुका था.”
उन्होंने कहा, “सितंबर 2022 में तमिलनाडु वक्फ बोर्ड ने तिरुचिरापल्ली जिले (त्रिची) के तिरुचेंदुरई गांव को वक्फ बोर्ड में पूरे गांव को क्लेम कर दिया गया था. इस गांव में 1500 वर्ष पुराना मंदिर है, जो इस्लाम के शुरुआत से पहले से है.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “इससे ज्यादा हास्यास्पद क्या हो सकता है कि तमिलनाडु में जो हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड है, वह वकीलों को पेमेंट कर रहा है वे इस मंदिर के खिलाफ केस लड़ें. इससे ज्यादा संवैधानिक व्यवस्था का दुरुपयोग का कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिल सकता. अगर यह सत्य है तो तमिलनाडु Government द्वारा एक और संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त करने का उदाहरण है.”
उन्होंने कहा, “31 अक्टूबर 2026 को तमिलनाडु Government के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ए. एम. शाहजहां ने घोषणा की है कि जितनी गैरकानूनी, अनाधिकृत दरगादें और मस्जिदें हैं, सबकी पहचान करके अधिकारिक तौर पर तमिलनाडु Government मान्यता दे देगी.”
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “6 जनवरी 2026 को Supreme Court का फैसला आया. जून में रिव्यू पिटीशन फाइल नहीं की गई. इसके बाद तमिलनाडु Government ने 10 नवंबर को रिप्लाई दिया. 10 महीने इंतजार क्यों किया गया?” इस पवित्र पहाड़ी का उल्लेख संगम साहित्य में है. इसके बारे में जो भी संवैधानिक मामला था, उसको 1923 में मदुरै कोर्ट ने सेटल कर दिया था. हालांकि आज संपूर्ण पहाड़ी को दरगाह के साथ जोड़ना अपने आप में बहुत खतरनाक और दुखद घटना है.”
उन्होंने कहा, “तमिलनाडु Government ने दरगाह के दरवाजे पर सिर झुकाकर न्यायालय के निर्णय को दरकिनार करते हुए दीप बुझाने का काम किया है. यह हर भारतीय और तमिलनाडु के हर तमिल की संस्कृति का अपमान किया गया है. इस दीप के बदले में लाखों हृदयों में वह भावना पुर्नप्रदीप्त होगी. इंडी गठबंधन, कांग्रेस और तमिलनाडु Government को वक्त आने पर इसका उचित जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content