तमिलनाडु में प्रमोशन के लिए संपत्ति की जानकारी देना अनिवार्य, 31 अक्टूबर तक अपलोड करना होगा ब्योरा

चेन्नई, 8 अक्टूबर . तमिलनाडु Government ने सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए संपत्ति का ब्योरा देना अनिवार्य कर दिया है. Government ने सभी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक अपनी वित्तीय जानकारी इंटीग्रेटेड फाइनेंस एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएचआरएमएस) की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है.

मुख्य सचिव साईकुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को अपनी अचल और चल संपत्ति, बचत और लोन की जानकारी देनी होगी. आदेश में यह भी साफ किया गया है कि अगर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर संपत्ति खरीदी गई है, तो उसे भी घोषणा में शामिल करना होगा.

Government ने कहा है कि तय समय के भीतर जरूरी जानकारी देने वाले कर्मचारियों को ही प्रमोशन की लिस्ट में शामिल किया जाएगा. जो कर्मचारी जानकारी नहीं देंगे, उन्हें सरकारी कर्मचारी आचरण नियमों का उल्लंघन करने वाला माना जाएगा.

इस निर्देश के तहत कर्मचारियों को अपनी वित्तीय होल्डिंग और देनदारियों का ब्योरा देना होगा. उन्हें Government के ऑनलाइन सिस्टम के जरिए संपत्ति, बचत और कर्ज से जुड़ी सभी जानकारी एक साथ दर्ज करनी होगी.

खास बात यह है कि यह नियम सिर्फ अपने नाम पर मौजूद संपत्ति तक सीमित नहीं है. अगर किसी कर्मचारी ने किसी और के नाम पर संपत्ति खरीदी है, तो उसे उस व्यक्ति का नाम और उसके साथ अपना रिश्ता भी बताना होगा.

इसका मतलब है कि किसी दूसरे के नाम पर संपत्ति रजिस्टर करने से जानकारी देने की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती है. आदेश में साफ कहा गया है कि ऐसे मामलों में कर्मचारियों को संपत्ति की जानकारी के साथ-साथ रिश्ते का ब्योरा भी देना होगा.

Government ने समय पर जानकारी देने को प्रमोशन लिस्ट में शामिल होने से जोड़ दिया है. इसलिए प्रमोशन चाहने वाले कर्मचारियों को तय समय के अंदर अपनी संपत्ति की जानकारी जमा करनी होगी.

आदेश में यह भी बताया गया है कि अगर कोई कर्मचारी जरूरी जानकारी नहीं देता है, तो इसे सरकारी कर्मचारियों पर लागू आचरण नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.

यह नियम निर्देश के दायरे में आने वाले सभी तमिलनाडु Government के कर्मचारियों पर लागू होगा. कर्मचारियों को अपनी संपत्ति और बचत के साथ-साथ लोन की भी जानकारी देनी होगी, ताकि उनकी देनदारियों और वित्तीय होल्डिंग दोनों का रिकॉर्ड जमा हो सके.

चल और अचल दोनों तरह की संपत्ति इस दायरे में आएगी. कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे डेडलाइन से पहले आईएफएचआरएमएस वेबसाइट पर अपनी घोषणा पूरी कर दें. समय पर जानकारी देना प्रमोशन लिस्ट में शामिल होने के लिए जरूरी है, जबकि ऐसा न करने पर इसे आचरण नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.

–

एबीएम