
चेन्नई, 9 नवंबर . तमिलनाडु के थेनी जिले में दिवाली समारोह के दौरान नशे में धुत युवकों के एक समूह ने Police के विशेष उपनिरीक्षक (एसएसआई) की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना Sunday देर रात समाधर्मापुरम इलाके में हुई. Police ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
मृतक Police अधिकारी की पहचान सेंथिल कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, दिवाली समारोह के दौरान सार्वजनिक सड़क पर हुए विवाद के बाद युवकों के समूह ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवकों का एक समूह सड़क पर रास्ता रोककर पटाखे फोड़ रहा था. इस दौरान कुछ युवक social media के लिए रील भी बना रहे थे. इसी गतिविधि को लेकर Police अधिकारी और युवकों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर अधिकारी की पिटाई कर दी.
हमले में गंभीर रूप से घायल सेंथिल कुमार को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन चिकित्सा सुविधा तक पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद Police ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. Police मामले की जांच कर रही है, ताकि हमले की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके.
थेनी के Police अधीक्षक प्रवीण गौतम ने घटनास्थल का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. जांचकर्ताओं ने घटनाक्रम का पता लगाने और आरोपियों की भूमिका निर्धारित करने के लिए आसपास के इलाकों के cctv फुटेज भी जुटाए हैं. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रातभर समाधर्मापुरम में अतिरिक्त Police बल तैनात किया गया.
दिवाली समारोह के दौरान ड्यूटी पर तैनात Police अधिकारी की हत्या की घटना से इलाके में सदमे और चिंता का माहौल है. इस घटना ने Policeकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.
यह घटना थेनी जिले की थेक्कमपट्टी जेल में हुई बड़ी सुरक्षा चूक के दो सप्ताह से भी कम समय बाद सामने आई है. 26 अक्टूबर को 17 विचाराधीन कैदी कथित तौर पर जेल कर्मचारियों पर हमला करने के बाद फरार हो गए थे. हालांकि, बाद में सभी 17 कैदियों को दोबारा हिरासत में ले लिया गया था.
इस मामले में जेल के नौ कर्मचारियों को निलंबित किया गया था. वहीं, राज्य Government ने सुरक्षा में हुई चूक की जांच और सुधारात्मक उपायों की सिफारिश के लिए सेवानिवृत्त डीजीपी जे.के. त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था. थेनी में लगातार सामने आई इन दोनों घटनाओं के बाद जिले की Policeिंग और सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है.
–
डीएससी
Skip to content