तमिलनाडु: मदुरै के पुलिस थाने में शिकायतकर्ता की मौत, एसएचओ समेत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सस्पेंड

मदुरै, 14 नवंबर . तमिलनाडु के मदुरै जिले के चेक्कनुरानी थाने में एक शिकायतकर्ता ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना के सिलसिले में ड्यूटी पर मौजूद एसएचओ और संबंधित Policeकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही, मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए मामला सीबी-सीआईडी ​​को सौंपा जाएगा.

मृतक शिकायतकर्ता की पहचान थेनी जिले के निवासी बालकृष्णन के रूप में हुई. वह एक डिलीवरी कंपनी के लिए आइशर मालवाहक वाहन के ड्राइवर के तौर पर काम करता था. बताया गया कि 3 नवंबर की सुबह थेवरम से मदुरै पार्सल व इलायची ले जाते समय वाहन में आग लग गई थी, जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया.

इस घटना के संबंध में बालकृष्णन ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर वलंदुर थाना Police ने आकस्मिक आग लगने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था. जांच के सिलसिले में बालकृष्णन cctv फुटेज की समीक्षा में Police की मदद करने के लिए चेक्कनुरानी थाने गया था.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह इंस्पेक्टर के कमरे में था और वहां से वॉशरूम चला गया था. इसके बाद सुबह करीब 6 बजे वह वॉशरूम के अंदर बेहोशी की हालत में पाया गया. यह आशंका जताई गई कि बालकृष्णन ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. बाद में बालकृष्णन को आपातकालीन इलाज के लिए मदुरै के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

फिलहाल, घटना का cctv फुटेज Police स्टेशन में सुरक्षित रख लिया गया है. ड्यूटी पर मौजूद एसएचओ और संबंधित Policeकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी. घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इसकी जांच का जिम्मा सीबी-सीआईडी ​​को सौंपा जाएगा.

–

डीसीएच/