तमिलनाडु : नशे की समस्या को लेकर सरकार पर भाजपा का हमला, सीएम विजय से सख्त कार्रवाई की मांग

चेन्नई, 30 अगस्त . तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने Chief Minister सी. जोसेफ विजय से राज्य में शराब और नशीले पदार्थों के बढ़ते चलन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह समस्या युवाओं के भविष्य और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है.

उनकी यह प्रतिक्रिया राजपलायम के पुराने बस स्टैंड के पास हिंदू मुन्नानी के पदाधिकारी थानिगासलम की हत्या के बाद आई है.

नागेंद्रन के अनुसार, थानिगासलम बस का इंतजार कर रहे थे, तभी कथित रूप से नशे में धुत कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और Police स्टेशन के बाहर उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में भाजपा नेता ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस हत्या ने एक बार फिर तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और अपराधियों के बढ़ते हौसले को उजागर कर दिया है.

नागेंद्रन ने आरोप लगाया कि Chief Minister विजय राज्य को ‘नशे की ताकत’ के चंगुल में जाने से रोकने में विफल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि टीवीके Government ने सत्ता संभालने के बाद शराब दुकानों को बंद करने के फैसले को बार-बार प्रचारित किया.

हालांकि, उनके अनुसार, इस कदम से न तो युवाओं के बीच शराब की खपत में कोई बड़ी कमी आई है और न ही शराब और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों में कमी देखने को मिली है.

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि अब अपराधियों में Police और कानून व्यवस्था का डर नहीं रह गया है.

राज्य भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले तीन महीनों में social media पर वायरल हुए कई वीडियो में पुरुषों, महिलाओं और यहां तक कि स्कूली छात्रों को भी खुलेआम शराब और नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करते देखा गया है.

नागेंद्रन ने Chief Minister और उनके मंत्रियों पर लोगों की वास्तविक समस्याओं को सुलझाने के बजाय social media रील बनाने पर ज्यादा ध्यान देने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि राज्य Government के प्रचार अभियान जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई में तब्दील नहीं हुए हैं.

उन्होंने तमिलगा वेत्री कड़गम Government की आलोचना करते हुए कहा कि Government शासन और लोगों की सुरक्षा पर ध्यान देने के बजाय विपक्षी दलों पर बेवजह के आरोप लगाने में समय बर्बाद कर रही है.

नागेंद्रन ने Chief Minister विजय से Police व्यवस्था को और मजबूत करने, नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवाओं तक शराब तथा नशीले पदार्थों की पहुंच रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि राज्य Government को इस मुद्दे को एक गंभीर सामाजिक और कानून-व्यवस्था की चुनौती के रूप में लेना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और लोगों का भरोसा बहाल करने के लिए निर्णायक कार्रवाई जरूरी है.

एएमटी/एमएस