
थेनी, 27 अक्टूबर . तमिलनाडु के थेनी जिले में सब-जेल से कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई है. तमिलनाडु साउथ जोन Police ने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन निगरानी की मदद से भागे हुए कैदियों को तुरंत ट्रैक कर पकड़ लिया गया है. Police ने तलाशी अभियान का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है.
जानकारी के अनुसार, Monday रात थेनी सब-जेल में 17 कैदी एक जेल गार्ड के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया.
घटना के तुरंत बाद इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में Police बल ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. रात में ही Police ने कार्रवाई करते हुए 4 कैदियों को पकड़ लिया था. इसके बाद Tuesday सुबह एक और कैदी को एक ऑटो-रिक्शा चालक ने पकड़कर Police के हवाले कर दिया, जिसे वापस जेल भेज दिया गया. इस तरह शुरुआत में 5 कैदियों की गिरफ्तारी हो गई थी.
इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए तमिलनाडु जेल विभाग के डीजीपी संदीप राय राठौर चेन्नई से सीधे थेनी पहुंचे. उन्होंने सब-जेल का मौका-मुआयना किया और जेल की सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर जांच के आदेश दिए हैं.
फरार कैदियों की तलाश के लिए Police ने Tuesday सुबह से आधुनिक तकनीक का सहारा लिया. जंगल और पहाड़ी इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए तलाशी अभियान चलाया गया. ड्रोन फुटेज में कैदी झाड़ियों और जंगल में छिपे हुए दिखाई दिए, जिसके बाद Police टीम ने घेराबंदी कर अन्य कैदियों को गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार कैदियों की संख्या 8 बताई जा रही है.
Police ने अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “थेनी जिले में Police ने ड्रोन निगरानी का इस्तेमाल करके भागे हुए कैदियों की तुरंत पहचान की और उन्हें पकड़ लिया. Police ने बहुत तेजी और मुस्तैदी से कार्रवाई की.”
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content