तमिलनाडु: डीवीएसी अधिकारियों ने पूर्व मंत्री केएन नेहरू के आवास पर अचानक मारा छापा

New Delhi, 29 अक्टूबर . तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू के खिलाफ सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (डीवीएसी) ने बड़ी कार्रवाई की है. Thursday सुबह डीवीएसी की टीम ने तिरुचिरापल्ली के थिल्लई नगर में केएन नेहरू के आवास पर छापा मारा.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी नगर प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग में कर्मचारियों की भर्ती में हुई अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में की जा रही है. इसमें लगभग 634 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है.

बताया गया कि Thursday सुबह तीन बोलेरो गाड़ियों में आए सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के 15 से अधिक अधिकारियों ने थिल्लई नगर में केएन नेहरू के आवास और कार्यालय परिसर पर दबिश दी. इसके बाद आवास के अंदर गहन तलाशी शुरू की गई. सुरक्षा के लिहाज से घर के प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त Police बल भी तैनात किया गया.

गौरतलब है कि केएन नेहरू के छोटे भाई रविचंद्रन के बेटे की अगले कुछ दिनों में शादी होनी है, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इन तैयारियों के बीच, डीवीएसी की अचानक हुई इस छापेमारी से Political हलकों में खलबली मच गई है. शादी समारोह से कुछ दिन पहले हुई इस कार्रवाई से परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों में काफी सदमा और परेशानी देखी जा रही है.

अधिकारी अभी भी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और सबूतों का सत्यापन कर रहे हैं. तलाशी पूरी होने के बाद जब्त की गई चीजों और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है.

इससे पहले, 5 सितंबर को भी डीवीएसी अधिकारियों ने डीएमके विधायक और पूर्व मंत्री केएन नेहरू व उनके भाई रविचंद्रन से जुड़ी 19 जगहों पर तलाशी ली थी.

–

डीसीएच/