
New Delhi, 22 नवंबर . राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने तमिलनाडु Police प्रमुख महेश कुमार अग्रवाल से एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट मांगी है. यह मामला नागरकोविल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में एक महिला के कथित दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है.
social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में अधिकारी ने कहा कि एनसीडब्ल्यू ने 21 नवंबर को छपी एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है. यह रिपोर्ट तमिलनाडु के नागरकोविल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में एक महिला के कथित दुष्कर्म और हत्या के बारे में है.
बयान में कहा गया कि घटना के चार दिन बाद पीड़िता का शव मिला था. रेलवे Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया राहटकर ने तमिलनाडु के Police महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने मामले की गहन और समयबद्ध जांच, सुरक्षा में हुई संभावित चूक की पड़ताल, तथा cctv फुटेज और फोरेंसिक सबूतों को सुरक्षित रखने की मांग की है.
इसमे आगे कहा गया कि आयोग ने मृतका की जल्द पहचान करने और उसके परिवार का पता लगाने को भी कहा है. इसने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की मांग की है, खासकर खाली डिब्बों की निगरानी, रात में गश्त, और सरकारी रेलवे Police (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा रेलवे अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया है.
आयोग ने कहा कि एनसीडब्ल्यू ने सात दिनों के भीतर एक विस्तृत ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ मांगी है. रेलवे परिसरों और सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. ऐसी गंभीर घटनाओं में सख्त जवाबदेही, प्रभावी सुरक्षा इंतजाम और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जरूरत है.
एक अन्य बयान में, एनसीडब्ल्यू ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला.
एनसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा कि ‘लखपति दीदी’ पहल के जरिए, हम पूरे India की ग्रामीण महिलाओं के सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं! आय के बेहतर अवसर और टिकाऊ आजीविका के साधन देकर, हम उन्हें आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर उद्यमी बनने में मदद कर रहे हैं. आइए, उन अद्भुत महिलाओं का जश्न मनाएं और उन्हें आगे बढ़ाएं, जो अपने परिवारों और समुदायों को एक उज्ज्वल और आर्थिक रूप से स्वतंत्र भविष्य की ओर ले जा रही हैं!
–
एमएस/
Skip to content