‘तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 हो सकती’, एआईएडीएमके सांसद ने परिसीमन विधेयक का किया समर्थन

New Delhi, 28 नवंबर . Lok Sabha सीटों में सभी राज्यों के लिए समान रूप से 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए एआईएडीएमके सांसद इंदबुरई ने तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर तर्क दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत तमिलनाडु की Lok Sabha सीटें 39 से बढ़कर लगभग 59 हो सकती हैं और राज्य का प्रतिनिधित्व प्रतिशत भी सुरक्षित रहने के साथ थोड़ा बढ़ सकता है.

एक्स पर पोस्ट में सांसद ने कहा कि यदि परिसीमन के तहत सभी राज्यों की Lok Sabha सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत वृद्धि की जाती है, तो तमिलनाडु का मौजूदा प्रतिनिधित्व हिस्सा 7.18 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 7.23 प्रतिशत हो सकता है. इससे राज्य की सीटों की संख्या 39 से बढ़कर करीब 59 हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, यदि नए जनगणना आंकड़ों के आधार पर संविधान के अनुच्छेद 81 और 82 के तहत राज्यों की आबादी के अनुपात में परिसीमन किया जाता है, तो उत्तर प्रदेश समेत कई उत्तरी राज्यों का प्रतिनिधित्व बढ़ने की आशंका है, जिसका असर तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व हिस्से पर पड़ सकता है.

सांसद ने कहा कि इन जटिल संवैधानिक और आनुपातिक प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों को समझते हुए तमिलनाडु के पूर्व Chief Minister और एआईएडीएमके नेता ईपीएस ने शुरुआत से ही केंद्र Government के समान रूप से 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है.

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा केवल भावनात्मक विरोध से नहीं, बल्कि दूरदर्शिता और परिपक्व Political दृष्टिकोण वाले आंदोलन के जरिए की जा सकती है. इस संदर्भ में उन्होंने एआईएडीएमके की Political रणनीति की सराहना की.

इस बीच, Prime Minister Narendra Modi ने महिला आरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि Government ‘नारी शक्ति’ से किए गए वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. Prime Minister ने Saturday को एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

इसके साथ उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर अपना पुराना वीडियो भी साझा किया. वीडियो संदेश में Prime Minister ने कहा कि महिलाओं को Political भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और वह भी लंबे समय से इस प्रयास का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई महिलाओं ने इस मुद्दे को उनके सामने उठाया और पत्र लिखकर अपनी बात रखी.

Prime Minister ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करने के लिए Government प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उनका हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है.

पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक भागीदारी से नहीं रोक पाएंगी और इसके लिए केवल समय का इंतजार है.

–

डीएससी