तमिलनाडु: करंट लगने से भाई-बहन की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

चेन्नई, 30 सितंबर . तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले से Wednesday को एक दुखद खबर सामने आई है, जहां कमुथी के पास करंट लगने से भाई-बहन की मौत हो गई है. इस घटना को लेकर अभिरामम Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में कमुथी के पास पीने के पानी को साफ करने वाली एक जगह पर लोहे की रॉड के संपर्क में आने से 10 वर्ष की लड़की और उसके 6 वर्ष के छोटे भाई की करंट लगने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान 5वीं कक्षा की छात्रा निरायमथी (10) और उसके छोटे भाई पहली कक्षा के छात्र बालाप्रवीण (6) के तौर पर हुई है. वे कमुथी के पास अचंकुलम गांव के रहने वाले मोहनदास और लता के बच्चे थे.

खबरों के मुताबिक, दोनों बच्चे अपने इलाके में पीने के पानी को साफ करने वाली जगह के पास खेल रहे थे, तभी उन्होंने लोहे की एक रॉड पकड़ ली. अचानक उस रॉड में बिजली का करंट दौड़ गया, जिससे दोनों बच्चों को बिजली का झटका लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कमुथी सरकारी अस्पताल में रखा गया है. इस घटना के बाद अभिरामम Police ने मामला दर्ज कर लिया है और उस वजह की जांच कर रही है, जिसके कारण करंट लगा. वहीं, मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

इससे पहले 26 सितंबर को Madhya Pradesh के मंडला जिले में नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में एक गणेश पंडाल में बिजली का करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. मृतकों की पहचान जैन भंवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भंवरे (18) और वीरेंद्र भंवरे (24) के तौर पर हुई. Police ने बताया कि घायलों में से एक की पहचान प्रियांशु के तौर पर हुई है, जिसकी हालत गंभीर थी और उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

–

डीके/डीकेपी