तब्बू के बर्थडे पर ‘किंग100’ से फर्स्ट लुक आउट, ‘महानती झांसी रानी’ के रोल में दिखा दमदार अंदाज

Mumbai , 4 नवंबर . सुपरस्टार नागार्जपुन की बहुप्रतीक्षित 100वीं फिल्म ‘किंग 100’ के मेकर्स ने दिग्गज Actress तब्बू के 55वें जन्मदिन के खास मौके पर उनके किरदार का आधिकारिक फर्स्ट लुक पोस्टर और एक स्पेशल वीडियो जारी कर दिया है.

मेकर्स ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया, जिसमें दिखाया गया है कि उनका किरदार कहता है कि दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं. एक वे, जो मेहनत पर भरोसा करते हैं और दूसरे वे, जो किस्मत पर. महानती झांसी रानी को किस्मत पर भरोसा करने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं.

झलक देख ऐसा भी लगता है कि फिल्म में तब्बू का किरदार एक शाही परिवार से है, जो राजनीति में है.

मेकर्स ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं तब्बू. बेमिसाल स्क्रीन प्रेजेंस. एक ऐसी इंटेंसिटी, जो हर फ्रेम पर छा जाती है. फिल्म ‘किंग 100’ से तब्बू को ‘महानती झांसी रानी’ के रूप में पेश कर रहे हैं.”

इसी साल अगस्त में, नागार्जुन के बर्थडे के मौके पर, मेकर्स ने फिल्म के टाइटल का ऐलान ‘किंग 100’ के नाम से किया था. तब उन्होंने यह भी बताया था कि फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उसी मौके पर मेकर्स ने इस खास फिल्म की पहली झलक भी जारी की थी.

आर. ए. कार्तिक द्वारा निर्देशित फिल्म में नागार्जुन अक्कीनेनी और तब्बू के अलावा ऐश्वर्या राजेश और सुष्मिता भट अहम भूमिका में नजर आएंगी.

यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म है. कहानी एक ऐसे गरीब व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो संघर्ष और मेहनत के बाद फर्श से अर्श तक पहुंचकर बड़ा बिजनेस टाइकून बनता है, लेकिन बाद में उस पर एक बड़े घोटाले (स्कैम) के आरोप लगने का ट्विस्ट आता है. इसमें बाप-बेटी का भावनात्मक रिश्ता भी देखने को मिल सकता है.

नागार्जुन की 100वीं फिल्म होने के कारण यह उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म होने वाली है. इस फिल्म का निर्माण उनके अपने प्रोडक्शन हाउस ‘अन्नपूर्णा स्टूडियोज’ के तहत किया जा रहा है. फिल्म को तेलुगु, तमिल और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

–

एनएस/एएस