तनुश्री दत्ता के ‘इविल डेड’ बयान पर एआईसीडब्ल्यू की कड़ी निंदा, कहा- ऐसे शब्द इंसानियत के खिलाफ

Mumbai , 9 अक्टूबर . Actress तनुश्री दत्ता ने Actor नाना पाटेकर के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘इविल डेड’ कहा. उनके इस बयान के बाद social media पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यू) ने भी Actress के इस आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है.

एआईसीडब्ल्यू प्रेसिडेंट इंजीनियर सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें कहा गया किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उनके बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना इंसानियत के खिलाफ है. उन्होंने यह भी कहा कि आज तक फिल्म इंडस्ट्री में किसी के निधन के बाद किसी ने भी ऐसा बयान नहीं दिया है.

सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, “एआईसीडब्ल्यू, महान Actor नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के ‘इविल डेड’ वाले बयान की कड़ी निंदा करता है. पूरी फिल्म इंडस्ट्री और पूरा देश नाना पाटेकर के निधन पर शोक में है. वे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थे, कारगिल युद्ध के दौरान देश की सेवा की थी और उनका नाम फाउंडेशन संकट में किसानों के परिवारों के साथ खड़ा रहा. हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “किसी व्यक्ति की मौत के बाद ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना इंसानियत के खिलाफ है. आज तक हमारी फिल्म इंडस्ट्री में किसी ने किसी के निधन के बाद ऐसा बयान नहीं दिया है. आप पहली हैं और हम प्रार्थना करते हैं कि आप आखिरी हों. इस इंडस्ट्री के लोग जानते हैं कि ऐसे मौके पर क्या बोलना है और कब चुप रहना है. आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए था.”

सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने Actress को उनके काम से मतलब रखने की हिदायत दी और किसी भी व्यक्ति के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए मना भी किया. उन्होंने कहा, “आपने कहा कि आप एक बड़े कार्यक्रम के लिए Lucknow जा रही हैं और आपका पूरा दिन पहले से तय है. अपना काम करिए, किसी ने भी आपसे इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए नहीं कहा था. आपका कार्यक्रम Lucknow में हो या लंदन में, आप ध्यान दें या नहीं, किसी को दिलचस्पी नहीं है. जिस दिन देश एक महान कलाकार के निधन पर शोक मना रहा है, उस दिन अपने कार्यक्रम और अपनी योजनाओं के बारे में बात करना बहुत छोटी सोच को दिखाता है. हम नाना पाटेकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं.”

–

एनएस/एएस