तनीषा मुखर्जी की बड़े पर्दे पर वापसी, ‘जिंदगी फिर भी खूबसूरत है’ में दिखेगा अनोखा सफर

Mumbai , 2 अक्टूबर . Actress तनीषा मुखर्जी एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं. वह फिल्ममेकर कपिल कौस्तुभ शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘जिंदगी फिर भी खूबसूरत है’ में नजर आएंगी. फिल्म में तनीषा ऐसा किरदार निभा रही हैं जो जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों से गुजरता है.

फिल्ममेकर कपिल ने तनीषा की तारीफ करते हुए कहा कि इस किरदार के लिए उन्हें एक ऐसी Actress की जरूरत थी जो कहानी में भावनाओं की गहराई और संवेदनशीलता ला सके.

कपिल कौस्तुभ शर्मा ने कहा, ”तनीषा एक ऐसी एक्टर हैं, जिनमें एक खास तरह की भावनात्मक समझ है और इस किरदार के लिए यह बहुत जरूरी थी. कहानी जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों से होकर गुजरती है और मैं चाहता था कि इस सफर को कोई पूरी ईमानदारी और गहराई के साथ पर्दे पर उतारे.”

कपिल ने आगे कहा, ”फिल्म ‘जिंदगी फिर भी खूबसूरत है’ मेरे लिए बेहद खास है. यह रिश्तों, बदलते वक्त और आम जिंदगी में छिपी खूबसूरती के बारे में है. तनीषा ने अपने किरदार में एक खास तरह की संवेदनशीलता जोड़ी है, जो कहानी के लिए काफी अहम है.”

‘जिंदगी फिर भी खूबसूरत है’ की कहानी Mumbai की पारसी कम्युनिटी के बीच सेट है. फिल्म 1990 के दशक से लेकर साल 2025 तक का दौर दिखाती है. इसमें रोमांस, ह्यूमर और इमोशन्स का मेल देखने को मिलेगा. फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग साउथ Mumbai के असली पारसी घरों और दादर पारसी कॉलोनी में की गई है.

फिल्म को पर्दे पर ज्यादा वास्तविक दिखाने के लिए कपिल ने पारसी कम्युनिटी के लोगों के साथ मिलकर भी काम किया. इस दौरान उनकी संस्कृति, रहन-सहन, बोलचाल, तौर-तरीकों और डायलेक्ट को समझने पर खास ध्यान दिया गया, ताकि फिल्म में कम्युनिटी की जिंदगी को सही तरीके से दिखाया जा सके.

फिल्म की कहानी लिखने के साथ कपिल कौस्तुभ शर्मा ने इसे डायरेक्ट भी किया है. इसके अलावा, वह फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें एक्टिंग भी कर रहे हैं. कपिल फिल्म में एक पारसी किरदार निभा रहे हैं, जिसकी कहानी जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों को दिखाती है. किरदार के उम्रदराज हिस्से को पर्दे पर दिखाने के लिए उन्होंने लुक में फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है.

फिल्म में सुष्मिता मुखर्जी, परवीन दस्तूर, डेलनाज ईरानी, तनाज ईरानी, शाहरुख साइरस ईरानी, डॉली ठाकोर और अनन्या दत्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

‘जिंदगी फिर भी खूबसूरत है’ को पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सर्किट में ले जाने की तैयारी है. इसके बाद फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किए जाने की उम्मीद है.

–

पीके/एबीएम