
New Delhi, 17 सितंबर . भारतीय तटरक्षक बल की कमांडर्स कांफ्रेंस Thursday को New Delhi में प्रारंभ हुई. कमांडर्स कांफ्रेंस के दौरान समुद्री सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर मंथन किया गया. वरिष्ठ कमांडर्स यहां तटरक्षक बल के आधुनिकीकरण व आवश्यकताओं पर भी संवाद कर रहे हैं.
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारतीय तटरक्षक बल की इस 43वीं कमांडर्स कांफ्रेंस में शामिल हुए. उन्होंने यहां महानिदेशक परमेश शिवमणि और वरिष्ठ तटरक्षक कमांडरों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने तटरक्षक बल की ऑपरेशनल तैयारियों और समुद्री सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.
बैठक में तटरक्षक बल की ऑपरेशनल तैयारी, क्षमता विकास, बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षण और स्वदेशीकरण से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया. समुद्री क्षेत्र में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए तटरक्षक बल की क्षमताओं को लगातार मजबूत करने की जरूरत पर भी चर्चा हुई. 19 सितंबर तक यह कमांडर्स कांफ्रेंस तक New Delhi स्थित तटरक्षक मुख्यालय में जारी रहेगी.
सम्मेलन के पहले दिन Thursday को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारतीय तटरक्षक बल के कमांडर्स को संबोधित किया. इस दौरान भारतीय तटरक्षक बल को मजबूत करने और देश के समुद्री हितों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा में उसकी भूमिका को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई.
रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह सम्मेलन भारतीय तटरक्षक बल का सर्वोच्च वार्षिक पेशेवर मंच है. इसमें देशभर से तटरक्षक बल के वरिष्ठ कमांडर शामिल हुए हैं. तीन दिवसीय सम्मेलन में रणनीतिक, ऑपरेशनल व प्रशासनिक प्राथमिकताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है.
सम्मेलन में तटरक्षक बल की मौजूदा तैयारियों की समीक्षा के साथ भविष्य की आवश्यकताओं पर भी विचार किया गया. इसमें आधुनिक क्षमताओं के विकास, जरूरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कर्मियों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाने पर जोर रहा.
रक्षा राज्य मंत्री ने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में भारतीय तटरक्षक बल की भूमिका को रेखांकित किया. चर्चा में स्वदेशी तकनीक और उपकरणों को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि तटरक्षक बल अपनी परिचालन जरूरतों को देश में विकसित क्षमताओं के माध्यम से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सके.
43वां कमांडर्स सम्मेलन तटरक्षक बल के वरिष्ठ नेतृत्व के लिए परिचालन तैयारियों, क्षमता निर्माण और भविष्य की जरूरतों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच है. सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने तथा देश के व्यापक समुद्री हितों की रक्षा के लिए तटरक्षक बल को और सक्षम बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई.
–
जीसीबी/एएसएच
Skip to content