तंगहाली में गुजरा बचपन, टेनिस बॉल क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय मंच तक, ऐसा रहा उमेश यादव का सफर

New Delhi, 24 अक्टूबर . भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी तेज गति और उछाल से सभी को प्रभावित किया है. टेस्ट और वनडे क्रिकेट में India के लिए कई बार महत्वपूर्ण प्रदर्शन कर चुके उमेश आईपीएल में भी विभिन्न टीमों का हिस्सा रहे और अपनी आक्रामक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चुनौती दी.

उमेश यादव भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. उनका जन्म 25 अक्टूबर 1987 को Maharashtra के नागपुर में हुआ था. उमेश के पिता नागपुर के निकट खापरखेड़ा की वेस्टर्न कोल लिमिटेड के कोयला खदान में काम करते थे. उनका परिवार कोल लिमिटेड की ही कॉलोनी में रहता था.

परिवार में 2 बेटियां और 2 बेटे थे. पिता चाहते थे कि इनमें कोई एक कॉलेज में पढ़े, लेकिन परिवार के आर्थिक हालात ऐसे थे कि ऐसा न हो सका. उमेश बेहरीन क्रिकेट खेलते थे, लेकिन वह सेना या Police में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

20 साल की उम्र में उमेश यादव ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विदर्भ की तरफ डेब्यू किया, जहां पहली बार लाल रंग की एसजी टेस्ट गेंद से खेले. इससे पहले उन्होंने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला था. उन्होंने अपने पहले ही मैच में Madhya Pradesh के खिलाफ 72 रन देकर 4 विकेट निकाले. 2008-09 के अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने चार मुकाबलों में 14.60 की औसत से 20 विकेट लिए.

लगातार 140 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमेश यादव को आईपीएल 2009/10 के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने साथ जोड़ा, जिसके लिए उन्होंने 4 सीजन में कुल 31 विकेट हासिल किए. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru और Gujarat टाइटंस के लिए भी खेले.

28 मई 2010 को उमेश यादव ने वनडे फॉर्मेट के जरिए India के लिए डेब्यू किया. इसके बाद 7 अगस्त 2012 को टी20 क्रिकेट और नवंबर 2011 को टेस्ट फॉर्मेट में भी उन्होंने India की तरफ से डेब्यू किया. अपने शुरुआती दो टेस्ट मुकाबलों में उन्होंने 9 विकेट लिए, जिसके दम पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में चुन लिया गया. India के लिए बेहद खराब रहे उस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उमेश ने चमक बिखेरी और चार टेस्ट में 14 विकेट लिए.

वनडे वर्ल्ड कप 2015 में उमेश India के प्रमुख गेंदबाज रहे, जिन्होंने 17.83 की औसत से 18 विकेट लिए. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में तीसरे पायदान पर रहे.

घरेलू पिचों पर घातक असरदार उमेश यादव ने India के लिए 57 टेस्ट मुकाबलों की 112 पारियों में 30.95 की औसत के साथ 170 विकेट हासिल किए, जबकि 75 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 106 विकेट हैं. उमेश ने देश के लिए 9 टी20 मैच में 12 विकेट चटकाए.

तेज गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास करियर में 126 मैच खेले, जिसमें 387 विकेट झटके, जबकि 136 लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 194 विकेट रहे. उमेश ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुल 148 मैच खेले, जिसमें 144 विकेट हासिल किए.

–

आरएसजी