‘डॉ. होमी जहांगीर भाभा ने भारत को परमाणु विज्ञान में दिलाई नई पहचान’, जयंती पर केंद्रीय और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

New Delhi, 30 अक्टूबर . India के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक एवं महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर Union Minister नितिन गडकरी, मनोहर लाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नमन किया है. इसके साथ कहा कि जहांगीर भाभा की दूरदर्शी सोच और वैज्ञानिक उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारतीय परमाणु उर्जा कार्यक्रम के जनक महान वैज्ञानिक पद्म भूषण डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें सादर नमन.”

Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनरल एवं दूरदर्शन वैज्ञानिक ‘पद्मभूषण’ डॉ. घर पर जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन! आपकी अद्वितीय प्रतिभा, वैज्ञानिक दृष्टि और अदम्य संकल्प ने India को आत्मनिर्भर और परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र के रूप में स्थापित किया. विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र सेवा करने वाले आप जैसे सपूत हमेशा युवाओं के प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक कहते हैं.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “महान वैज्ञानिक, प्रख्यात परमाणु भौतिक विज्ञानी और भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के प्रणेता डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर कोटिशः नमन. आपकी दूरदृष्टि ने India को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आपका जीवन वैज्ञानिक दृष्टि, नवाचार, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है, जो हमें सदैव राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “India के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक एवं महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. विज्ञान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनकी दूरदर्शी सोच और वैज्ञानिक उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “India के परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन. अपनी दूरदर्शी सोच, अद्वितीय वैज्ञानिक प्रतिभा और अथक परिश्रम से उन्होंने India को परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई तथा आत्मनिर्भर और सशक्त India की मजबूत नींव रखी. राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान भौतिकी वैज्ञानिक एवं ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! राष्ट्र को विज्ञान और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने में उनका अद्वितीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर शत-शत नमन. उन्होंने अपने असाधारण वैज्ञानिक कौशल और दूरदर्शिता से India को परमाणु शक्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव रखी. विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का उनका संकल्प और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर सादर नमन करता हूं. देश को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और वैज्ञानिक प्रगति को नई दिशा देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”

–

ओपी/एएस