
पणजी/Mumbai , 7 सितंबर . पालघर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुए दुर्व्यवहार का शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने गंभीरता से संज्ञान लिया है. इस मामले में उन्होंने शिवसेना पालघर शहर प्रमुख राहुल घरत को पार्टी से निलंबित करने की घोषणा की है.
गोवा में आयोजित पश्चिम विभागीय परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपChief Minister शिंदे ने यह जानकारी दी.
उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने कहा कि पालघर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. डॉक्टरों या अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है. ऐसी घटनाओं का शिवसेना कभी समर्थन नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि अगर मरीज के साथ किसी तरह की लापरवाही या गलत व्यवहार हुआ था, तो इसकी कानूनी शिकायत की जानी चाहिए थी. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेना उचित नहीं है और शिवसेना इसका समर्थन नहीं करेगी.
उपChief Minister शिंदे ने कहा कि डॉक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में शिवसेना पालघर शहर प्रमुख राहुल घरत को निलंबित किया जाएगा और उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाएगा.
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में डॉक्टरों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिवसेना ऐसी किसी भी घटना का समर्थन नहीं करेगी.
गोवा चुनाव को लेकर शिवसेना की क्या भूमिका होगी? इन सवालों का जवाब देते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि Maharashtra और केंद्र में शिवसेना भाजपा के साथ गठबंधन में है. शिवसेना और भाजपा समान विचारधारा वाले मित्र दल हैं. गोवा में चुनाव की घोषणा होने के बाद शिवसेना अपनी भूमिका तय करेगी.
उबाठा की नगरसेविका के विशाखा राउत के द्वारा गलत जानकारी देने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई. इस पर एकनाथ शिंदे जी ने अपनी भूमिका रखते हुए कहा कि झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर या महत्वपूर्ण जानकारी छिपाकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
–
एमएस/
Skip to content