डीएससी घोटाले के खुलासों से डरी सरकार, सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक कर रही: वाईएसआरसीपी

अमरावती, 6 सितंबर . वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने Sunday को आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू की आलोचना की. पार्टी ने उन सभी social media अकाउंट्स को ब्लॉक करने के उनके कदम को तानाशाही पूर्ण रवैया बताया, जो डीएससी घोटाले का पर्दाफाश कर रहे थे. पार्टी का कहना है कि इस कदम से गड़बड़ियों की पुष्टि होती है.

ताडेपल्ली में वाईएएसआरसीपी के केंद्रीय कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रवक्ता पुट्टा शिवा शंकर ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू डीएससी के खिलाफ बढ़ती जन-राय को जितना दबाने की कोशिश करेंगे, इसे और उजागर करने का संकल्प उतना ही मजबूत होगा. उन्होंने वाईएएसआरसीपी और उसके समर्थकों के social media हैंडल को ब्लॉक करने के कदम की निंदा की.

उन्होंने आरोप लगाया कि अनिवार्य टीईटी परीक्षा दिए बिना नौकरी पाने वाले व्यक्ति के मामले और आरक्षण नीति को मंजूरी देने के साथ-साथ स्पोर्ट्स कोटा में धांधली के खुलासे ने Government को डरा दिया है और इसी डर के कारण social media पोस्ट को ब्लॉक किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि डीएससी में गड़बड़ियों के मुद्दे के जोर पकड़ने और Government के खिलाफ जन-राय बनने के कारण, राज्य Government ने साइबर क्राइम विंग के जरिए मेटा कंपनी से शिकायत की है. इसके तहत साक्षी मीडिया ग्रुप से लेकर पार्टी और उसके समर्थकों के फेसबुक, इंस्‍टाग्राम और अन्य social media प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कराया गया है. उन्होंने कहा कि इस कदम से यह पुष्टि होती है कि डीएससी में नोटिफिकेशन से लेकर परीक्षा आयोजित करने और भर्ती तक गड़बड़ियां थीं, खासकर स्पोर्ट्स कोटा में.

उन्होंने कहा कि ऐसे कमजोर कदम वाईएसआरसीपी को अन्य प्लेटफॉर्म्स पर गड़बड़ियों को उजागर करने से नहीं रोक पाएंगे. साथ ही पार्टी मेटा कंपनी को गठबंधन द्वारा की जा रही गड़बड़ियों के बारे में बताएगी और अकाउंट्स को बहाल करने की कोशिश करेगी.

उन्होंने कहा कि वे सभी समर्थकों और इन्फ्लुएंसर्स की हरसंभव मदद करेंगे ताकि उनके अकाउंट्स बहाल हो सकें और उन्हें जरूरी कानूनी सहायता मिल सके.

इस बीच, डीएससी 2025 में गड़बड़ियों की सीबीआई जांच और शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए वाईएसआरसीपी ने कहा है कि गठबंधन को सच्चाई सामने आने का डर है और वह जांच से बच रहा है. Sunday को राजमुंदरी में मीडिया से बात करते हुए वाईएसआरसीपी यूथ विंग के प्रेसिडेंट जक्कम्पूडी राजा ने कहा कि डीएससी में गड़बड़ियों को उजागर करने वाले ठोस सबूत सामने आए हैं और पार्टी चीफ वाईएस जगन मोहन रेड्डी के तीखे सवालों का कोई जवाब नहीं है, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि ये गड़बड़ियां सबके सामने हैं.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीचर की पोस्ट बेचने के लिए स्पोर्ट्स कोटे का इस्तेमाल किया गया (जो ऑडियो लीक से साफ हो गया था जिसमें कीमत तय की गई थी) और जिस तरह से उन कैंडिडेट्स को नौकरियां दी गईं जिन्होंने जरूरी टीईटी परीक्षा पास नहीं की थी, जबकि नेशनल लेवल के खिलाड़ियों को नौकरी नहीं दी गई और ऐसे लोगों को नौकरी दी गई जिनके पास सिर्फ कम लोकप्रिय खेलों के पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट थे, उससे पता चलता है कि भर्ती का काम कितनी खराब तरीके से किया गया.

जक्कम्पूडी राजा ने कहा कि Chief Minister के तौर पर जगन मोहन रेड्डी ने एक ही बार में विलेज और वार्ड सचिवालयों में लाखों कैंडिडेट्स की भर्ती की थी और एक भी गड़बड़ी नहीं पाई गई थी, जिससे पता चलता है कि वह प्रक्रिया कितनी पारदर्शी थी.

एएसएच/