
सोल, 30 सितंबर . दक्षिण कोरियाई President ली जे-म्युंग Wednesday को असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) विस्फोट में घायल हुए सैनिकों को देखने अचानक ही अस्पताल पहुंचे. President के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी.
योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता किम सुंग-वान ने बताया कि ली ने मिलिट्री हॉस्पिटल में घायल सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी.
21 सितंबर को मिलिट्री बफर जोन, डीएमजेड के दक्षिणी हिस्से में बारूदी सुरंग (माइन) धमाके हुए थे. इसमें तीन सैन्कर्मी घायल हो गए थे जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
दक्षिण कोरियाई सेना और यूनाइटेड नेशंस कमांड (यूएनसी) की संयुक्त जांच में यह पता चला है कि ये बारूदी सुरंगें उत्तर कोरियाई सेना ने लगाई थीं. यूएनसी ने Wednesday को इसे कोरियाई युद्धविराम समझौते का “उल्लंघन” बताया था, जो 1950-53 के कोरियाई युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच संपन्न हुआ था.
ली ने सैनिकों को अपनी सेहत पर ध्यान देने को कहा और उनके इलाज, पुनर्वास और सेना में उनकी आगे की सेवा की राह आसान करने में हर तरह की मदद का आश्वासन दिया.
President ने अधिकारियों से विशेष रूप से पूछा कि क्या ड्यूटी के दौरान घायल हुए लोगों के लिए उचित मुआवजा उपलब्ध है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायल सैनिकों को पर्याप्त मुआवजा मिले, और इस बात पर जोर दिया कि यह सीधे तौर पर सशस्त्र बलों के मनोबल से जुड़ा है.
उन्होंने अधिकारियों को घायल सैनिकों को दी जा रही मेडिकल एड की समीक्षा करने और उनके परिवार वालों को उनकी स्थिति के बारे में सूचित करते रहने का भी निर्देश दिया.
President के प्रवक्ता ने बताया कि घायल सैनिकों के छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए ली का अस्पताल का दौरा बिना किसी फोटो या मीडिया की मौजूदगी के हुआ.
सैनिकों ने अपनी सैन्य सेवा जारी रखने की इच्छा जताई. किम से उन्होंने कहा, “हम किसी भी पद पर रहते हुए खुद को देश के लिए समर्पित करना चाहते हैं.”
–
केआर/
Skip to content