
New Delhi, 14 सितंबर . राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत Pakistan के 362 मीट्रिक टन से अधिक सूखे खजूर जब्त किए हैं. India में Pakistan से आयात पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार कर दूसरे देश से होते हुए ये माल India भेजा गया था. वित्त मंत्रालय ने Monday को यह जानकारी दी है.
खास जानकारी मिलने पर, डीआरआई अधिकारियों ने नासिक के कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) अंबाद में Mumbai की एक कंपनी द्वारा इंपोर्ट किए गए सूखे खजूर से भरे 13 कंटेनरों को रोका. ये सामान यूएई के जेबेल अली से India आए थे, जबकि इंपोर्ट डॉक्यूमेंट्स में यूएई को ही सामान का मूल देश बताया गया था. एजेंसी की शुरुआती जांच से पता चला कि ये सामान कथित तौर पर एक सोची-समझी ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था का हिस्सा थे, जिसका मकसद सामान के Pakistan में बने होने की बात को छिपाना था.
डीआरआई ने कहा कि इस तरह की प्रवर्तन कार्रवाइयों का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करना और India की आपूर्ति श्रृंखलाओं (सप्लाई चेन) की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को मजबूत बनाना है.
विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने नासिक के अंबाड स्थित कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) में एक Mumbai स्थित कंपनी द्वारा आयात किए गए सूखे खजूरों से भरे 13 कंटेनरों को रोका. ये खेप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जेबेल अली से India पहुंची थीं. आयात दस्तावेजों में यूएई को ही मूल देश बताया गया था.
एजेंसी की प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये एक सुनियोजित ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था का हिस्सा थीं, जिसका उद्देश्य माल के Pakistan मूल का होने की जानकारी को छिपाना था.
जांच के अनुसार, सूखे खजूरों को पहले Pakistan के कराची बंदरगाह से एक जहाज के जरिए यूएई के जेबेल अली बंदरगाह तक भेजा गया था. वहां इस माल को केवल ट्रांसशिप किया गया और दूसरे कंटेनरों में स्थानांतरित कर एक अन्य जहाज के माध्यम से India भेज दिया गया.
डीआरआई के अनुसार, India तक माल पहुंचाने की इस प्रक्रिया को Pakistanी नागरिकों द्वारा संचालित संस्थाओं की मदद से अंजाम दिया गया.
यह जब्ती ऐसे समय में हुई है, जब केंद्र Government ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद Pakistan से उत्पन्न या वहां से निर्यात किए गए माल के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात तथा ट्रांजिट पर प्रतिबंध लगा दिया था.
इस संबंध में प्रतिबंध 2 मई 2025 से डीजीएफटी अधिसूचना के तहत लागू हुआ था. राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उठाए गए इस कदम के तहत सीधे ही नहीं, बल्कि तीसरे देशों के माध्यम से भेजे गए माल को भी प्रतिबंधित किया गया है.
‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत डीआरआई उन Pakistan मूल के सामानों की पहचान और रोकथाम में जुटा है, जिन्हें आयात प्रतिबंधों से बचने के लिए तीसरे देशों के जरिए India भेजा जा रहा है.
ताजा जब्ती इस बात को रेखांकित करती है कि एजेंसी गलत घोषणा, ट्रांसशिपमेंट और आयात दस्तावेजों में हेरफेर के माध्यम से व्यापारिक प्रतिबंधों को दरकिनार करने वाले कथित नेटवर्क का पता लगाने और उन्हें ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है.
–
एसडी/
Skip to content