
Mumbai , 17 नवंबर . Maharashtra Samajwadi Party के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेताओं से अपील की है कि वे नीट कोटे और दिसंबर में पेश होने वाले बिल के संबंध में लिए जाने वाले अंतिम फैसले का विरोध करें. उन्होंने मुस्लिम और दलित महिलाओं के लिए अलग प्रतिनिधित्व की मांग की है, बिलकिस बानो मामले में दोषियों को Supreme Court से मिली राहत की आलोचना की है.
परिसीमन (डिलिमिटेशन) बिल पर Samajwadi Party के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, ”Government बिल ला सकती है, लेकिन मेरा मानना है कि ‘इंडिया’ ब्लॉक और विपक्ष के लोगों को इस बिल का पूरी तरह से विरोध करना चाहिए. क्योंकि यह भाजपा की एक साजिश है, ताकि इसके बाद कोई चुनाव न हो, और अगर चुनाव हों भी, तो सिर्फ भाजपा ही जीते. उन्होंने सीटों की व्यवस्था कुछ इस तरह से की है. इसलिए, इस बिल को बिल्कुल भी पास नहीं किया जाना चाहिए.”
आगामी यूपी विधानसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर अबू आजमी ने कहा,”अखिलेश इस पर बहुत गंभीरता से विचार करेंगे, और राहुल भी इस पर सोचेंगे. सीटों को लेकर आपस में खींचतान करने के बजाय, हमारी मुख्य प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि देश के संविधान को तार-तार करने वालों और नफरत फैलाने वालों को कैसे हटाया जाए, यह बहुत महत्वपूर्ण है. मुझे यकीन है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव इस पर जरूर विस्तार से चर्चा करेंगे.”
उन्होंने कहा, ”मैं चाहता हूं कि सुप्रिया सुले, अखिलेश यादव और ‘इंडिया’ ब्लॉक के सभी लोग एक साथ बैठकर इस पर चर्चा करें. अलग-अलग बयान देना बिल्कुल भी उचित नहीं है. ‘इंडिया’ ब्लॉक के सभी लोगों को मिलकर यह तय करना चाहिए कि हम कितने प्रतिशत आरक्षण की मांग करेंगे, और उस आरक्षण के भीतर मुस्लिम और दलित महिलाओं के लिए एक अलग कोटा होना चाहिए.”
अबू आजमी ने पैन कार्ड से जुड़े मामले में सपा नेता आजम खान के बरी होने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यूपी Government आजम खान के पीछे पड़ी है. छोटी-छोटी चीजों को लेकर उनको जेल में डाला जा रहा है. ईश्वर के यहां देर है, लेकिन न्याय जरूर मिलता है.
बिलकिस बानो मामले में Supreme Court ने दो दोषियों को जमानत दे दी है. इस पर अबू आजमी ने कहा कि बिलकिस बानो के साथ शुरू से ही अन्याय हुआ है. उनके मुकदमे को Gujarat के बजाय महाराष्ट्र में चलाया गया. जब आरोपियों को सजा हुई तो भाजपा Government के गृह मंत्रालय ने उनको बाहर निकालकर सजा खत्म करा दी. पूरे देश में हंगामा होने के बाद आरोपी दोबारा जेल भेजे गए. मैं समझता हूं कि उम्रकैद सारी जिंदगी के लिए होती है. लोगों का विश्वास Governmentों पर खत्म होता जा रहा है. उम्रकैद की सजा मिलने के बाद अगर Governmentें आरोपी को छुड़वाना चाहेंगी तो लोगों को इंसाफ कहां मिलेगा.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content