डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बयान का अयोध्या के संतों ने किया समर्थन, बोलें-यह सनातनियों के दिल की बात

अयोध्या, 17 नवंबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के हालिया बयान के बाद अयोध्या के संत समाज की प्रतिक्रिया सामने आई है. केशव मौर्य ने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा था कि यदि वे सच्चे कृष्ण भक्त या राम भक्त हैं और उन्हें मुस्लिम वोटों का लालच नहीं है, तो वे खुलकर सामने आएं और मथुरा में कारसेवा के लिए साथ आएं. उन्होंने कहा था कि वे खुद उनके साथ रहेंगे.

इस बयान पर साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने जो कहा है, वह सही कहा है. यह सनातनियों के दिल की बात है. यह सनातनियों की अपनी परंपरा और विरासत की रक्षा की बात है.

उन्होंने कहा कि उपChief Minister ने निश्चित तौर पर संपूर्ण हिंदू जनमानस और उत्तर प्रदेश की जनता के मन की बात कही है. वे उनके इन विचारों से सहमत हैं और संपूर्ण हिंदू सनातनी समाज उनका समर्थन करता है. उन्होंने कहा कि भव्य गौरी श्रृंगार का मंदिर भी बनाया जाएगा और काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ-साथ मथुरा में भी भव्य मंदिर बनेगा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने आप को यदुवंशी कहते हैं और कृष्ण का वंशज बताते हैं. ऐसे में उन्हें आगे आकर दो हाथ मिलाकर काम करना चाहिए. माथे पर लगे कलंक के टीके को मिटाकर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाने का काम करना चाहिए.

वहीं, रामदल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम ने भी उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के बयान का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या का कार्य संपन्न हो गया है. वहां एक दिव्य और भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है लेकिन मथुरा का कार्य भी नितांत आवश्यक है. यदि यह काम समय रहते हो जाए, तो यह अच्छी बात होगी.

उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या आ रहे हैं, लेकिन उन्हें आने से पहले अयोध्या के उस इतिहास के बारे में सोचना चाहिए, जिसे पूरी दुनिया जानती है. Samajwadi Party के तत्कालीन मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या को रक्तरंजित कर दिया था. उनके इस कृत्य के बाद एक पुस्तक भी छपी थी, जिसमें अयोध्या का रक्तरंजित इतिहास लिखा गया था.

कल्कि राम ने कहा कि आज अखिलेश यादव अयोध्या आ रहे हैं और दर्शन करेंगे. वे तो यदुवंशी हैं, ऐसे में उन्हें कृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरा सनातन समाज उनके साथ है. यह कार्य अखिलेश यादव को करना चाहिए और उन्हें विश्वास है कि वे इसे करेंगे भी.

–

पीआईएम/पीएम