डिजाइनर सूट में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचे आदित्य धर, मनीष मल्होत्रा को कहा- दिल से थैंक्यू

Mumbai , 2 अक्टूबर . 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में नेशनल अवॉर्ड लेने के दौरान फिल्ममेकर आदित्य धर ब्लैक कलर का बंद गले का डिजाइनर सूट पहनकर गए थे, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. Friday को निर्देशक ने इस सूट के लिए मनीष मल्होत्रा का शुक्रिया अदा किया.

आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “नेशनल अवॉर्ड्स के लिए मुझे तैयार करने के लिए मनीष मल्होत्रा का दिल से शुक्रिया. आपकी उदारता, कला और इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए आभारी हूं.”

आदित्य धर की इस स्टोरी पर मनीष मल्होत्रा ने आभार जताते हुए इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीशेयर किया.

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 72वें संस्करण में फीचर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने विभिन्न श्रेणियों में तीन पुरस्कार जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें उत्कृष्ट अभिनय के लिए यामी गौतम को ‘सर्वश्रेष्ठ Actress’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिला है.

इस कार्यक्रम में यामी गौतम ने काले रंग की साड़ी पहनी थी, जिससे दोनो का लुक काफी मैचिंग और क्लासी लग रहा था. यह समारोह सितंबर 2026 में Gujarat के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित किया गया था, जहां देश की President द्रौपदी मुर्मु ने ये पुरस्कार प्रदान किए. आदित्य सुहास जांभले द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम (जूनी हक्सर – आईबी अधिकारी) और प्रियमणि (राजेश्वरी स्वामीनाथन – पीएमओ सचिव), अरुण गोविल (Prime Minister), और किरण करमाकर (गृह मंत्री) जैसे कलाकार नजर आए थे.

यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने की ऐतिहासिक व Political पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे खुफिया अधिकारी जूनी हक्सर और पीएमओ की रणनीतिज्ञ राजेश्वरी स्वामीनाथन बिना किसी बड़े खून-खराबे के घाटी से आतंकवाद और आर्टिकल 370 को हटाने का गुप्त मिशन पूरा करती हैं. इसमें 2016 के कश्मीर हालात और पुलवामा जैसी घटनाओं के बाद की रणनीतियों का ताना-बाना बुना गया है.

–

एनएस/एएस