
New Delhi, 4 नवंबर . विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी. वडोदरा में सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) और दो बार की विजेता Mumbai इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जाएगा.
यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे. इन मुकाबलों को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम और Mumbai के ब्रेबोर्न स्टेडियम के बीच बराबर-बराबर बांटा गया है.
ये दोनों मैदान आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण के लिए भी वेन्यू होंगे. यह टूर्नामेंट डब्ल्यूपीएल फाइनल के एक हफ्ते बाद, 14 से 28 फरवरी तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच 14 से 24 जनवरी तक वडोदरा में होंगे, जिसके बाद मुकाबले Mumbai में शिफ्ट हो जाएंगे.
25 जनवरी को आराम के दिन के बाद, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से 3 फरवरी तक शेष नौ लीग मैच और दोनों प्लेऑफ मुकाबले आयोजित होंगे. लीग स्टेज में पांचों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो बार खेलेंगी. प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी.
दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमें 5 फरवरी को ‘एलिमिनेटर’ में आमने-सामने होंगी. इस मैच की विजेता टीमें 7 फरवरी को होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगी. दोनों प्लेऑफ मैचों से पहले एक-एक दिन का आराम रखा गया है. प्लेऑफ सहित सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.
वडोदरा में होने वाले चार मुकाबलों में Gujarat जायंट्स ‘होम टीम’ होगी, जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले चार लीग मैचों के लिए Mumbai इंडियंस ‘होस्ट’ होगी. लीग चरण का समापन 3 फरवरी को होगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से होगा.
डब्ल्यूपीएल 2027 का पूरा शेड्यूल:
वडोदरा (बीसीए स्टेडियम)
14 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru बनाम Mumbai इंडियंस.
15 जनवरी: Gujarat जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स.
16 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru.
17 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम Mumbai इंडियंस.
18 जनवरी: Gujarat जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स.
19 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru बनाम यूपी वारियर्स.
20 जनवरी: Gujarat जायंट्स बनाम Mumbai इंडियंस.
21 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स.
22 जनवरी: Gujarat जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru.
23 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम Mumbai इंडियंस.
24 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम Gujarat जायंट्स.
25 जनवरी: आराम का दिन.
Mumbai (ब्रेबोर्न स्टेडियम)
26 जनवरी: Mumbai इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru.
27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम Gujarat जायंट्स.
28 जनवरी: Mumbai इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स.
29 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru बनाम दिल्ली कैपिटल्स.
30 जनवरी: Mumbai इंडियंस बनाम Gujarat जायंट्स.
31 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru.
1 फरवरी: Mumbai इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स.
2 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru बनाम Gujarat जायंट्स.
3 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स.
4 फरवरी: आराम का दिन.
5 फरवरी: एलिमिनेटर.
6 फरवरी: आराम का दिन.
7 फरवरी: फाइनल.
–
आरएसजी
Skip to content