‘डबल डेट’ शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज

Mumbai , 10 सितंबर . Actor दिव्येंदु शर्मा हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेबी के शो ‘डबल डेट’ में गए थे. इस शो में उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग बदलने की वजह और एनर्जी को बैलेंस करने में अपने विश्वास के बारे में भी बताया.

शो में बातचीत के दौरान Actor दिव्येंदु शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला क्यों किया और वे अपने आसपास की एनर्जी के साथ तालमेल बिठाने में कितना यकीन रखते हैं. उन्होंने कहा, “मुझे पता चला कि ये मेरा नाम है और और मुझे एनर्जी के साथ तालमेल में रहना है. तो अगर कोई चीज मुझे एनर्जी के साथ तालमेल में लाएगी, तो मैं उसकी बात मानूंगा.”

दिव्येंदु शर्मा से Actress नेहा धूपिया ने पूछा कि social media और ईमेल आईडी पर अपने नाम की स्पेलिंग क्यों बदली?

दिव्येंदु शर्मा ने बताया कि जब वे फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग कर रहे थे, तब Actress श्रद्धा कपूर ने उनका इंटाग्राम अकाउंट बनाया था. उन्होंने यह भी कहा कि इससे प्यार का पंचनामा और चश्मे बद्दूर के दौरान वह social media पर एक्टिव नहीं थे और न ही कोई इंस्टाग्राम आईडी थी.

एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट के बारे में एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि मेरा social media प्लेटफॉर्म एक्स अनुपम खेर ने बनाया था. हमने साथ में फिल्म ’21 तोपों की सलामी’ शूट की थी. उसी दौरान उन्होंने मेरा अकाउंट बनाया था.”

दिव्येंदु शर्मा की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में ‘मुन्ना भैया’ के अपने आइकॉनिक किरदार से दमदार वापसी की है, जिसे 4 सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है.

फिल्म की कहानी मिर्जापुर की गद्दी, सत्ता और बदले के पुराने समीकरणों के साथ-साथ एक नए अध्याय को बड़े पर्दे पर पेश करती है. इसमें मुन्ना भैया का पुराना पागलपन और स्वैग देखने को मिल रहा है. फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

एनएस/