
Lucknow, 11 अक्टूबर . Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र और यूपी Government पर निशाना साधा है. उन्होंने दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन, सीएम योगी आदित्यनाथ की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी.
सांसद अवधेश प्रसाद ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के मुद्दे पर बोलते हुए कहा, “देश की डबल इंजन Government में महिलाओं का अपमान और शोषण हो रहा है. इसका सीधा सबूत दिल्ली प्रदर्शन में देखने को मिल रहा है. वे हिटलर से भी ज्यादा मजबूत हो गए हैं. देश को हिटलरशाही के द्वारा चला रहे हैं और लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रहे हैं. हम Samajwadi Party के लोग अखिलेश यादव के नेतृत्व में संघर्ष करते रहेंगे. इस हुकूमत को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले रहा हूं.”
सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने वाले बयान पर पलटवार करते हुए सपा सांसद ने कहा, “2027 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं और तब तक लोग भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ की Government से अपना भरोसा और विश्वास पूरी तरह खो चुके होंगे. लोगों का विश्वास सपा पर होगा, जिसका नतीजा होगा कि 2027 के चुनाव में भाजपा Government बहुत बुरी तरह से धराशायी होगी. अखिलेश यादव की Government आएगी.”
उन्होंने आगे कहा, “2024 Lok Sabha चुनाव में भाजपा को यूपी में कम सीटें मिली थीं. 2027 में भी यही हाल होगा. भाजपा के हार का सिलसिला 2024 से ही शुरू हो गया है, जो आगे भी जारी रहेगा. Government की विदाई तय है. Government का अन्याय उन्हें 2027 में बहुत महंगा पड़ेगा. जनता का विश्वास पूरी तरह से भाजपा से हट गया है. लोगों का भरोसा सिर्फ Samajwadi Party और अखिलेश यादव के साथ है. जनता का फैसला सर्वोच्च है.”
इससे पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर अवधेश प्रसाद ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, “आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती है. इस मौके पर Samajwadi Party और अपने सम्मानित क्षेत्रवासियों की ओर से मैं हार्दिक बधाई देता हूं. आज का दिन इससे और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है कि नवरात्रि की शुरुआत भी आज से शुरू हो रही है. सभी को मैं नवरात्र की बधाई भी देता हूं.”
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content