ठाणे में संपत्ति विवाद में खूनी खेल, बेटे ने पिता और भाई पर चलाई गोली, दोनों घायल

ठाणे, 11 नवंबर . Maharashtra के ठाणे जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. कल्याण तालुका के गुरवली गांव में संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने पिता और भाई पर गोली चला दी, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए.

Police ने बताया कि आरोपी, जिसकी पहचान कल्पेश शेलार के रूप में हुई है ने अपने पिता बलराम शेलार और भाई भरत शेलार पर गोली चला दी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलराम के पेट में गोली लगी, जबकि भरत के कंधे पर गोली लगी. दोनों को तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कल्पेश शेलार को गिरफ्तार कर लिया. टिटवाला Police ने मामला दर्ज कर लिया है और गोलीबारी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

इस घटना से गुरवली गांव और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है. संपत्ति विवाद को लेकर एक बेटे द्वारा अपने ही पिता और भाई पर हमला करने की बात सुनकर स्थानीय लोग हैरान हैं.

इससे पहले, 19 अक्टूबर को एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसमें Gujarat के भरूच से 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया. उस पर आरोप था कि उसने Maharashtra के पालघर जिले में कार खरीदने के लिए पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद अपने 59 वर्षीय पिता की हत्या कर दी.

आरोपी, जिसकी पहचान मुकेश परमार के रूप में हुई है, ने पैसों को लेकर हुई बहस के दौरान कथित तौर पर ग्राइंडर से अपने पिता मोहनलाल परमार का गला काट दिया. पिता-पुत्र एक साथ रह रहे थे, जबकि मोहनलाल की पत्नी अपने पैतृक गांव गई हुई थीं.

हत्या करने के बाद मुकेश मौके से फरार हो गया. जब रिश्तेदार फोन पर मोहनलाल से संपर्क नहीं कर पाए तो उन्होंने एक परिचित को उनका हाल जानने के लिए भेजा. उस व्यक्ति ने मोहनलाल का शव देखा और पालघर Police को सूचना दी.

इससे पहले जून में Maharashtra के छत्रपति संभाजीनगर से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई थी, जहां एक व्यक्ति ने अदालत में संपत्ति विवाद का केस हारने के बाद अपने 82 वर्षीय पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी.

पीड़ित जफर कमरुद्दीन सैयद पटेल ने अपने बेटे अब्दुल रहमान अब्दुल जफर को उसके दुर्व्यवहार के कारण घर से बेदखल करने के लिए दो वर्ष तक कानूनी लड़ाई लड़ी थी. जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी जफर पटेल को अपने बेटे, जो एक मेडिकल प्रतिनिधि के रूप में काम करता है, के साथ बार-बार झगड़ों और मारपीट का सामना करना पड़ा था.

–

डीके/डीकेपी