
ठाणे, 19 सितंबर . Mumbai से सटे ठाणे में Police ने कथित तौर पर India और Pakistan दोनों देशों के पासपोर्ट हासिल करने के मामले में एक शख्स के खिलाफ First Information Report दर्ज की है. ठाणे के हिललाइन Police स्टेशन में चांद अली अब्दुल रशीद सैयद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
Police के मुताबिक, आरोपी साल 2009 में भारतीय पासपोर्ट के जरिए अपने रिश्तेदारों से मिलने Pakistan गया था. आरोप है कि इसके बाद उसने अपनी भारतीय नागरिकता की जानकारी छिपाई और कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर Pakistanी पासपोर्ट हासिल कर लिया.
Police का आरोप है कि Pakistanी पासपोर्ट हासिल करने के बाद आरोपी उसी पासपोर्ट के जरिए India में दाखिल हुआ.
Police के अनुसार, आरोपी ने साल 2024 में अपने पुराने भारतीय पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी कथित तौर पर छिपाकर दोबारा भारतीय पासपोर्ट बनवाया.
मामला उस समय सामने आया, जब Mumbai क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को आरोपी के दस्तावेजों और नागरिकता से संबंधित जानकारी पर संदेह हुआ. इसके बाद की गई जांच में आरोपी के पास Pakistanी पासपोर्ट होने की जानकारी सामने आई.
ठाणे Police ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
Police और सुरक्षा एजेंसियां अब मामले की जांच कर रही हैं. आरोपी ने कथित तौर पर दोनों देशों के पासपोर्ट किन परिस्थितियों और किस मकसद से हासिल किए, इसकी जांच की जा रही है. इसके अलावा इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content