
ठाणे, 17 नवंबर . ठाणे शहर के Police आयुक्त आशुतोष डुंबरे के वॉट्सऐप अकाउंट के हैक होने की जानकारी सामने आई है. Police आयुक्तालय की ओर से जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि उनके वॉट्सऐप स्टेटस पर कुछ आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो प्रसारित हो रहे हैं. इस घटना के बाद ठाणे Police ने नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.
Police के अनुसार, अज्ञात साइबर अपराधियों ने Police आयुक्त के वाट्सअप अकाउंट को हैक कर लिया और उनके स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिए. यह मामला सामने आते ही Police विभाग में हड़कंप मच गया. वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू कर दी है और अकाउंट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.
जनसंपर्क अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्टेटस पर दिख रहे किसी भी वीडियो पर विश्वास न करें. Police ने साफ कहा है कि ये वीडियो Police आयुक्त द्वारा नहीं डाले गए हैं, बल्कि हैकर्स की हरकत का नतीजा हैं. ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की जरूरत है.
ठाणे Police ने नागरिकों के लिए चार महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. पहला, वॉट्सऐप स्टेटस पर दिख रहे किसी भी वीडियो पर विश्वास न रखें. दूसरा, ऐसे वीडियो का प्रसारण, डाउनलोड या फॉरवर्ड न करें. तीसरा, उक्त खाते से आने वाले किसी भी प्रकार के संदेश या लिंक पर प्रतिक्रिया न दें और किसी लिंक पर क्लिक न करें. चौथा, इस घटना को लेकर कोई भी अफवाह न फैलाएं.
Police ने कहा है कि इस घटना को लेकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साइबर सेल इस बात की जांच कर रही है कि अकाउंट कैसे हैक हुआ, हैकर्स कहां से ऑपरेट कर रहे थे और उनका मकसद क्या था.
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में अक्सर हैकर्स का मकसद वरिष्ठ अधिकारियों की छवि को नुकसान पहुंचाना और आम लोगों को ठगना होता है. हैक किए गए अकाउंट से भेजे गए लिंक पर क्लिक करने से लोगों का फोन भी हैक हो सकता है या उनके बैंक खाते से पैसे गायब हो सकते हैं. इसलिए Police ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
–
एससीएच/
Skip to content