
New Delhi, 16 अक्टूबर . पूर्व मॉडल और Actress ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में Supreme Court ने अहम कदम उठाया है. ट्विशा के पिता की ओर से मामले की सुनवाई Bhopal से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर शीर्ष अदालत ने सीबीआई, गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसके साथ ही Supreme Court ने Bhopal की निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है.
ट्विशा के पिता ने Supreme Court का दरवाजा खटखटाते हुए मांग की है कि मामले की सुनवाई Bhopal के बजाय दिल्ली में कराई जाए. याचिका पर अदालत ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है. वहीं, निचली अदालत की सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा दी.
दरअसल, Bhopal में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले ने उस समय तूल पकड़ा, जब उनके परिवार ने घटना को लेकर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की. ट्विशा पूर्व मॉडल और Actress थीं. उन्होंने मॉडलिंग के साथ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया था.
उन्होंने बाद में एमबीए किया और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने लगीं. उनकी मुलाकात समर्थ सिंह से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी और दोनों की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी. वह 12 मई को Bhopal स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं.
उनकी मौत के बाद मायके वालों ने ट्विशा के पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और गंभीर मानसिक यातना देने का आरोप लगाया. ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने दावा किया था कि पति समर्थ का व्यवहार शादी से पहले ही ठीक नहीं था और हनीमून के दौरान भी उनकी बेटी के साथ बुरा बर्ताव हुआ था. वहीं, सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह भी दहेज के लिए उसे परेशान करती थी.
ट्विशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर, कान और हाथ पर चोट के निशानों की पुष्टि हुई थी. ये चोटें मौत से पहले लगी थीं. मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया गया. वहीं, अपनी जमानत याचिका में गिरिबाला ने बहू पर गंभीर आरोप लगाए. आवेदन में दावा किया गया कि उसे ड्रग्स की लत थी और नशा नहीं मिलने पर उसका व्यवहार असामान्य हो जाता था.
वहीं, ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने बताया कि ट्विशा बहुत परेशान थी और उसने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए नोएडा वापस आने की इच्छा जाहिर की थी.
–
पीके/एबीएम
Skip to content