
New Delhi, 23 सितंबर . एनटीडब्ल्यूटी डॉ. राजन सिंह ने अपने बारे में राहुल गांधी की कथित टिप्पणी और Union Minister जीतन राम मांझी की ओर से चिराग पासवान को लेकर उनके बयान पर की गई आलोचना का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ‘ट्रांसजेंडर’ कोई अभद्र शब्द नहीं, बल्कि एक सम्मानित पहचान है.
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा उनकी वीडियो चलाए जाने और उन्हें कथित तौर पर ‘अंधभक्त’ कहे जाने पर डॉ. राजन सिंह ने राहुल गांधी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार की Governmentों के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय को पर्याप्त अधिकार नहीं मिले. राहुल गांधी को यह जवाब देना चाहिए कि उनके दादा-दादी की Governmentों के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को लेकर क्या किया गया. राजन सिंह ने कहा कि वह Prime Minister Narendra Modi के समर्थक हैं और उन्हें भगवान मानते हैं.
चिराग पासवान को लेकर दिए गए अपने बयान पर Union Minister जीतन राम मांझी की आपत्ति के जवाब में डॉ. राजन सिंह ने कहा कि ‘ट्रांसजेंडर’ शब्द को अभद्र भाषा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी ट्रांसजेंडर पहचान पर गर्व है और वह बिहार Government के प्रतिनिधि हैं. चुनाव से जुड़े फॉर्म-26 में उम्मीदवारों का जेंडर स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं होता. इस संबंध में उन्होंने मुख्य न्यायाधीश की अदालत में और निर्वाचन आयोग के समक्ष फॉर्म में संशोधन के लिए आवेदन देने की बात कही है.
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चुनावी दस्तावेजों में जेंडर की जानकारी ही स्पष्ट नहीं होगी, तो जनता को उम्मीदवारों के जेंडर के बारे में कैसे पता चलेगा. इसी संदर्भ में उन्होंने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी का नाम लेते हुए सवाल किया.
जमुई की घटना और Chief Minister सम्राट चौधरी के बयान पर डॉ. राजन सिंह ने कहा कि Chief Minister ने जाति को लेकर अपनी बात कही है, लेकिन लोगों की लैंगिक पहचान भी होती है. ट्रांसजेंडर समुदाय को लंबे समय से अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ा है और इस मुद्दे पर भी Government को बात करनी चाहिए. राजन सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी आस्था से जुड़ा एक सवाल भी रखा है. बिहार में ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकार देने वाले Narendra Modi का भव्य मंदिर बनाए जाने की उनकी मांग है. उन्होंने दावा किया कि बिहार में किसी भी कीमत पर भगवान Narendra Modi का भव्य मंदिर बनेगा.
–
Skip to content