ट्रंप ‘राजनीतिक पंडित’ बन हार-जीत पर देंगे राय, ‘वीटो कैप’ की पोस्ट

वाशिंगटन, 4 नवंबर . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन के शुरुआती नतीजे सामने आने के साथ ही नई जिम्मेदारी निभाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि अब हार जीत पर अपनी राय देंगे. इसके साथ ही उन्होंने social media पर लाल रंग की टोपी पोस्ट की जिस पर ‘वीटो’ लिखा हुआ है.

ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, “अब मैं Political ‘पंडित’ बनूंगा और उम्मीदवारों अच्छा और बुरा, दोनों तरह का Political विश्लेषण कर बताऊंगा कि किन वजहों से उम्मीदवार जीते या हारे.” इसके बाद उन्होंने लाल रंग की वीटो कैप भी पोस्ट की.

ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव से पहले कहा था कि अगर डेमोक्रेट्स को बहुमत मिलेगी तो वो उनके लाए हर कानून पर वीटो लगाकर अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि लोग उन्हें ‘मिस्टर वीटो’ का खिताब दे दें.

इससे पहले की पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि क्योंकि वो चुनावी दौड़ में सीधे-सीधे शामिल नहीं थे इसलिए नतीजे रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में आते नहीं दिख रहे.

लिखा,”चुनाव में मैं उम्मीदवार नहीं था. अगर मैं उम्मीदवार होता, तो हम बहुत बड़े अंतर से जीतते!”

हालांकि रिपब्लिकन उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करते हुए ट्रंप ने लोगों से अपील की थी कि वोट डालते समय ये ध्यान में रखें कि उम्मीदवार वो खुद (ट्रंप) हैं.

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में President ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी हार रही है. सबसे बड़ा झटका ओहियो से लगा है जहां से ट्रंप के पसंदीदा उम्मीदवारों में से एक विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हार गए हैं. उन्हें डेमोक्रिटिक पार्टी के प्रत्याशी एमी एक्टन ने हराया है.

अहम बात ये है कि ट्रंप ने खुद ओहियो पहुंच रामास्वामी के लिए वोट अपील की थी. उप President जेडी वेंस ने भी उनके लिए प्रचार किया था. रामास्वामी ने 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से President पद का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन बाद में अपना नाम वापस लेकर ट्रंप को समर्थन दिया था.

ओहियो में करीब 20 साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने गवर्नर पद अपने नाम किया. एमी एक्टन इस पद पर पहुंचने वाली राज्य की पहली निर्वाचित महिला भी होंगी.

–

केआर/