ट्रंप का दावा, ‘व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित’

वाशिंगटन, 5 नवंबर . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बन रहे नए बॉलरूम को बेहद सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया है. उन्होंने दावा किया कि यह ड्रोन, गोलियों और मिसाइलों के हमलों को भी झेलने में सक्षम होगा. ट्रंप के मुताबिक, निर्माण कार्य तय समय से आगे चल रहा है और निर्धारित बजट से कम खर्च में पूरा हो रहा है.

Wednesday को निर्माण स्थल पर पहुंचे ट्रंप ने अंतिम स्टील बीम लगाए जाने के मौके पर कहा कि यह इमारत केवल समारोहों और रात्रिभोज के आयोजन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि दुनिया के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है.

ट्रंप ने कहा, “यह ड्रोन प्रूफ, मिसाइल प्रूफ और बुलेटप्रूफ है.” उन्होंने दावा किया कि इसकी छत, दीवारें और खिड़कियां इस तरह बनाई जा रही हैं कि किसी भी संभावित हमले का सामना कर सकें.

अमेरिकी President के अनुसार, नए बॉलरूम में एक समय में 2,000 से 2,500 मेहमानों के लिए रात्रिभोज आयोजित किया जा सकेगा. यहां चीन और रूस समेत विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और दूसरे शीर्ष नेताओं की मेजबानी भी की जा सकेगी.

उन्होंने इसे वाशिंगटन का सबसे सुरक्षित स्थान बताते हुए कहा, “इसकी मजबूत छत इतनी मजबूत होगी कि उस पर हेलीकॉप्टर भी उतारे जा सकेंगे.”

ट्रंप ने इमारत के भूमिगत हिस्से में किए जा रहे निर्माण कार्य का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि परियोजना का विस्तार जमीन के पांच स्तर नीचे तक है.

उनके मुताबिक, सेना ने इस निर्माण के दौरान उन सुविधाओं को भी शामिल करने का अवसर हासिल किया है, जिन्हें वह दशकों से चाहती थी.

उन्होंने कहा, “हमने वह सब कुछ किया, जो सेना चाहती थी.” हालांकि, उन्होंने भूमिगत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की.

ट्रंप ने यह भी बताया कि बॉलरूम की छत को ड्रोन पोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां 100 से अधिक ड्रोन रखे जा सकेंगे. उन्होंने इमारत के स्टील ढांचे को असाधारण रूप से मजबूत बताते हुए कहा कि इसकी छत का उद्देश्य केवल बारिश से बचाव करना नहीं है.

उनके अनुसार, बॉलरूम की छत 50 फुट से अधिक ऊंची होगी, जो लगभग पांच मंजिला इमारत के बराबर है. इमारत के बाहरी हिस्से में ऊंचे कोरिंथियन शैली के चूना पत्थर के स्तंभ लगाए जा रहे हैं, जबकि अंदर संगमरमर का फर्श और बड़े आकार के शीशे लगाए जाएंगे.

ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में पहले से मौजूद स्वागत स्थल बड़े राजकीय आयोजनों के लिए पर्याप्त नहीं है. उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स की यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौरान सैकड़ों मेहमानों से जुड़ी एक मांग को पूरा करना संभव नहीं हो पाया था.

उन्होंने बताया कि नए बॉलरूम को व्हाइट हाउस के मौजूदा हिस्सों से जोड़ने के लिए एक शीशे वाला गलियारा बनाया जाएगा. रसोई को मुख्य तल के नीचे रखा जाएगा, ताकि मेहमानों के लिए अधिक जगह उपलब्ध हो और इमारत के नजारों पर भी असर न पड़े.

इस मौके पर निर्माण कार्य में लगे 500 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान अंतिम संरचनात्मक स्टील बीम स्थापित की गई, जिस पर पहले निर्माण कर्मचारियों और फिर President ट्रंप ने हस्ताक्षर किए.

ट्रंप ने निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस परियोजना का सबसे कठिन हिस्सा जमीन के नीचे का काम था. उन्होंने निर्माण की तेज गति का श्रेय ठेकेदारों और विभिन्न तकनीकी कार्यों में लगे कर्मचारियों को दिया.

उन्होंने दावा किया कि इस पूरी परियोजना का खर्च निजी दानदाताओं द्वारा उठाया जा रहा है और इसमें करदाताओं का पैसा इस्तेमाल नहीं किया गया है.

ट्रंप ने कहा, “हमने इस बॉलरूम के निर्माण के लिए करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल नहीं किया है.” उन्होंने इसे देश को दिया जा रहा एक उपहार बताया.

हालांकि, ट्रंप ने बॉलरूम के उद्घाटन की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने संकेत दिया कि निर्माण और अंतिम साज-सज्जा का काम पूरा होने के आधार पर यह अगले साल जुलाई के आसपास तैयार हो सकता है.

व्हाइट हाउस का निर्माण 1792 में शुरू हुआ था, और अमेरिका के पहले President जॉर्ज वाशिंगटन के उत्तराधिकारी जॉन एडम्स वर्ष 1800 में इसमें रहने पहुंचे थे. तब से President कार्यालय की बदलती जरूरतों के अनुरूप इस परिसर में कई बार विस्तार, मरम्मत और सुरक्षा संबंधी बदलाव किए जा चुके हैं.

–

केआर/