
New Delhi, 30 अक्टूबर . टेस्ला इंडिया ने Friday को मॉडल वाई और मॉडल वाईएल के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट लॉन्च करने की घोषणा की. इसमें हैलोवीन थीम पर आधारित कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं.
एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी के अनुसार, इस अपडेट के जरिए टेस्ला की गाड़ियों में नए फीचर्स और सुधार दूर बैठे ही उपलब्ध कराए जा सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी.
कंपनी ने बताया कि हैलोवीन मोड में भूत की थीम वाला व्हीकल अवतार, हैलोवीन से जुड़े विशेष साउंड इफेक्ट्स, खास लाइटिंग सीक्वेंस, मौसमी व्हीकल रैप और थीम आधारित लॉक साउंड शामिल हैं.
इस अपडेट में ‘ट्रिक ऑर ट्रीट मोड’ भी पेश किया गया है. इसके सक्रिय होने पर किसी व्यक्ति के गाड़ी के पास आने पर विशेष साउंड और लाइटिंग इफेक्ट्स शुरू हो जाते हैं.
कंपनी के मुताबिक, अन्य फीचर्स में फोटोबूथ फंक्शन और वॉयस मैसेजिंग फीचर शामिल हैं. इसके जरिए यूजर्स टेस्ला ऐप से बोलकर संदेश भेज सकते हैं और गाड़ी उस संदेश को अपनी आवाज में सुनाती है.
टेस्ला ने कहा कि ग्राहक देशभर में उसके एक्सपीरियंस सेंटरों पर इन नए फीचर्स का अनुभव कर सकते हैं.
कंपनी फिलहाल नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, चेन्नई, हैदराबाद, Bengaluru और Mumbai में एक्सपीरियंस सेंटर संचालित कर रही है. इसके अलावा पुणे और Ahmedabad में उसके अधिकृत कोलिजन सेंटर भी हैं.
इससे पहले अक्टूबर में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने स्पेसएक्स की टेक्सास स्थित एक फैसिलिटी में रोडस्टर स्पोर्ट्स कार के नए वर्जन को पेश किया था. इस दौरान कार का प्रोटोटाइप कुछ समय के लिए जमीन से हवा में उठता दिखाई दिया था.
मस्क द्वारा social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में गाड़ी को एक ऊंचे घुमावदार ट्रैक पर चलते हुए दिखाया गया. इसके बाद कार थोड़ी दूरी तक हवा में उड़ी और सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर गई. इस प्रदर्शन के बाद इसकी तुलना उड़ने वाली कार से की गई थी.
–
एबीएस
Skip to content