
New Delhi, 13 सितंबर . इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में जो रूट की वापसी बेहतरीन रही है. इंग्लैंड ने रूट की कप्तानी में 3 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में Pakistan को 3-0 से हराया है. सीरीज में जीत के साथ ही जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया और बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करने के करीब जो रूट ने बतौर फील्डर रिकॉर्ड बनाया है. रूट टेस्ट क्रिकेट में एक फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है.
जो रूट के टेस्ट क्रिकेट में 220 कैच हो गए हैं. स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर चले गए हैं. स्मिथ के 219 कैच हैं. तीसरे नंबर पर India के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ हैं. द्रविड़ ने टेस्ट करियर में 210 कैच लिए थे. चौथे नंबर पर 205 कैच के साथ श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने हैं. पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस हैं. कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में 200 कैच लिए थे.
Pakistan टेस्ट सीरीज बतौर बल्लेबाज जो रूट के लिए उनकी प्रतिष्ठा के अनरूप नहीं थी. रूट 3 टेस्ट मैचों की 5 पारियों में 2 अर्धशतक सहित 164 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 66 रहा.
रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. 2012 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रूट ने 169 टेस्ट की 309 पारियों में 41 शतक और 69 अर्धशतक की मदद से 14,278 रन बनाए हैं. उनका औसत 50.45 है. सर्वाधिक स्कोर 262 है.
टेस्ट में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड India के सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15,921 रन बनाए हैं. इसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल है. सचिन का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 248 रहा है.
–
पीएके
Skip to content