टेनिस जगत को झटका, यानिक सिनर ने 2026 सीजन समाप्त करने की घोषणा की

New Delhi, 6 अक्टूबर . इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने Tuesday को घुटने की चोट के कारण अपना 2026 सीजन समय से पहले समाप्त करने की घोषणा की. सिनर जुलाई से इस चोट से जूझ रहे थे.

वर्ल्ड नंबर 1 यानिक सिनर विंबलडन जीतने के बाद से किसी टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं और इसके बाद नॉर्थ अमेरिकन हार्ड-कोर्ट स्विंग और एशियन स्विंग में भी हिस्सा नहीं ले पाए.

सिनर ने social media पर सीजन खत्म करने के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घुटने का इलाज करवा रहे हैं. सिनर ने social media पर कहा, “मैंने और डॉक्टरों ने मिलकर तय किया है कि मुझे अपने घुटने का इलाज करवाना होगा, जिसका मतलब है कि 2026 सीजन आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है. पिछले कुछ वर्षों में, खासकर ट्यूरिन में सीजन के अंत में, मुझे बहुत अच्छी भावनाएं और अनुभव मिले, लेकिन यह साल अलग होने वाला है.”

यूएस ओपन में भी न खेल पाने वाले सिनर ने कहा कि वह अपने लंबे समय के करियर को प्राथमिकता दे रहे हैं. उन्होंने कहा, “अभी मुझे अपने लंबे समय के करियर के बारे में भी सोचना है. मैं पूरी तरह से ठीक होने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा. आपके समर्थन के लिए मैं पहले से ही धन्यवाद देता हूं और उम्मीद करता हूं कि जल्द ही आपसे कोर्ट पर फिर मिलूंगा.”

सिनर इस सीजन की शुरुआत में शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे कार्लो, मैड्रिड और रोम में लगातार पांच एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीते. इन उपलब्धियों के साथ उन्होंने अपने करियर का ‘कैरियर गोल्डन मास्टर्स’ भी पूरा किया. सिनर निट्टो एटीपी फाइनल्स के मौजूदा दो बार के चैंपियन भी हैं.

इटैलियन खिलाड़ी ने लगातार 30 मैच जीते थे, लेकिन रोलैंड गैरोस के दूसरे राउंड में जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हार गए. हालांकि, इटली के इस खिलाड़ी ने फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को शिकस्त देकर विंबलडन का खिताब जीता और ग्रास-कोर्ट मेजर में अपना पहला ताज हासिल किया. यह उनकी आखिरी उपस्थिति थी. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हार गए थे.

–

आरएसजी