टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

New Delhi, 13 सितंबर . विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने Sunday को 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में Prime Minister Narendra Modi की ओर से किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका आभार जताया. उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत करने और ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना की.

घेब्रेयसस ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में Prime Minister मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह ब्रिक्स नेताओं की ओर से डब्ल्यूएचओ और बहुपक्षवाद के लिए दिए गए मजबूत समर्थन की सराहना करते हैं.

उन्होंने कहा, ” New Delhi घोषणा में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों, महामारी समझौते के तहत पैथोजन एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग एनेक्स पर वार्ता सफलतापूर्वक पूरी करने, टीबी को समाप्त करने के प्रयासों, स्वास्थ्यकर्मियों को मजबूत करने, डिजिटल स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा के एकीकरण और ‘हेल्थ फॉर ऑल’ को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई गई है.”

Saturday को New Delhi में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपनाई गई ‘New Delhi घोषणा 2026’ में वैश्विक स्वास्थ्य पहलों में सहयोग बढ़ाने का स्वागत किया गया. साथ ही लचीले, समावेशी और लोगों को केंद्र में रखने वाले दृष्टिकोण के जरिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.

घोषणा में कहा गया कि ब्रिक्स देशों के बीच लगातार सहयोग जरूरी है और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए अनुभवों, नवाचारों तथा सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा किया जाना चाहिए. नेताओं ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुपक्षीय सहयोग को बनाए रखने और मजबूत करने पर जोर देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की महत्वपूर्ण समन्वयकारी भूमिका को रेखांकित किया.

ब्रिक्स नेताओं ने जुलाई में चंडीगढ़ में हुई 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के परिणामों का भी स्वागत किया. उन्होंने टीबी को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बताया और इससे निपटने के लिए समन्वित कार्रवाई, निरंतर निवेश, अनुसंधान तथा अनुभवों और नवाचारों के प्रभावी आदान-प्रदान की जरूरत पर जोर दिया.

घोषणा में कहा गया कि टीबी को समाप्त करने की दिशा में देशों और संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसके लिए आपसी सहयोग, तकनीक साझा करने और टीबी अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एकजुट प्रयास जरूरी हैं.

इस बीच, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो-इवेला ने भी Prime Minister Narendra Modi के साथ हुई बातचीत के बाद बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली (एमटीएस) और डब्ल्यूटीओ सुधार के लिए उनके समर्थन का आभार जताया.

इवेला ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि Prime Minister मोदी के साथ बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली और डब्ल्यूटीओ की स्थिति पर सार्थक बातचीत हुई. इसमें संगठन में सुधार से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के साथ-साथ सार्थक डब्ल्यूटीओ सुधार के लिए अपना समर्थन जताया.

ब्रिक्स के 2026 के अध्यक्ष के रूप में India New Delhi के India मंडपम में दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. सम्मेलन Saturday से शुरू हुआ.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, India की ब्रिक्स अध्यक्षता का मार्गदर्शन “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” थीम से हो रहा है. यह Prime Minister मोदी की ‘ह्युमैनिटी फर्स्ट’ की भावना पर आधारित जन-केंद्रित दृष्टिकोण की परिकल्पना को दर्शाता है.

केआर/.