
हैदराबाद, 7 सितंबर . मानसून सत्र के पहले दिन Monday को तेलंगाना विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर विपक्षी पार्टी India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों और Police के बीच टकराव देखने को मिला. बीआरएस नेताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे के बाद Police ने केटी रामा राव, टी. हरीश राव और अन्य को हिरासत में ले लिया.
Police की ओर से बीआरएस के उन एमएलए और एमएलसी को रोक दिया गया, जिन्होंने राज्य Government के अधूरे वादों के विरोध में नारे लिखी टीशर्ट पहनी हुई थी. Police अधिकारियों ने उन्हें बताया कि टी-शर्ट पहनकर विधानसभा में जाने की इजाजत नहीं है. इस बात पर विधायकों और Police के बीच तीखी बहस हुई और आखिरकार हाथापाई की नौबत आ गई.
बीआरएस का आरोप है कि Police की कार्रवाई में के.टी. रामा राव, जगदीश रेड्डी और सुनीता रेड्डी को मामूली चोटें आईं. पूर्व मंत्री और विधानसभा में बीआरएस के डिप्टी लीडर हरीश राव हाथापाई के दौरान गिर पड़े. Policeकर्मियों की बदसलूकी से विधायक सुनीता रेड्डी रो पड़ीं. आरोप है कि Policeकर्मियों ने सुनीता रेड्डी की साड़ी फाड़ दी और उन्हें अपमानित किया.
बीआरएस का आरोप है कि Policeकर्मियों ने पूर्व मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी के बाल खींचकर बदसलूकी की. इस हंगामे के बीच पूर्व मंत्री जगदीश रेड्डी बेहोश हो गए, जबकि के.टी. रामा राव और हरीश राव ने विरोध जताने के लिए अपनी टी-शर्ट उतार दीं और बनियान में आ गए. इसके बाद Policeकर्मियों ने विरोध कर रहे विधायकों को जबरन उठाया और वहां से ले गए.
बीआरएस का आरोप है कि Police ने हरीश राव के साथ बुरा बर्ताव किया. बीआरएस कार्यकर्ता Police के ‘अलोकतांत्रिक’ व्यवहार से नाराज थे. उनका कहना था कि Police ने इस बात की भी परवाह नहीं की कि वह विपक्ष के नेता हैं. बीआरएस नेताओं का आरोप है कि सवाल पूछे जाने के डर से रेवंत रेड्डी Government मारपीट और गिरफ्तारी का सहारा ले रही है.
विपक्षी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान Police ने के.टी. रामा राव के साथ बदतमीजी की और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया. बीआरएस के विधायक तलसानी श्रीनिवास यादव, सबिता इंद्रा रेड्डी, सुनीता रेड्डी, कोवा लक्ष्मी और माधवराम कृष्णा राव ने अपने साथी बीआरएस विधायकों के साथ Police की ज्यादती के विरोध में विधानसभा गेट के अंदर धरना दिया.
के.टी. रामा राव ने Police के व्यवहार को लेकर Government पर गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने सवाल किया कि जब Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विरोध जताने के लिए संसद में काली टी-शर्ट पहन सकते हैं, तो उन्हें क्यों रोका गया.
पूर्व मंत्री ने कहा कि वे तो बस 2023 के चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा न करने को लेकर Government से सवाल पूछ रहे थे. इसके कुछ ही देर बाद के.टी. रामा राव, हरीश राव और पार्टी के दूसरे नेता पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे. पार्टी ने Government के उस कदम के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, जिसके तहत उसके विधायकों को सत्र में शामिल होने से रोका गया.
के.टी. रामा राव ने आरोप लगाया कि राज्य Government ने वादों को पूरा न करके समाज के सभी वर्गों के साथ धोखा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government 420 वादों, छह गारंटियों और 13 घोषणाओं में से किसी को भी पूरा करने में नाकाम रही है.
–
एसडी/
Skip to content