टीवी अभिनेता अनुज ठाकुर के निधन के बाद सदमे में कलाकार, महज 33 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mumbai , 2 नवंबर . टेलीविजन की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. टीवी Actor अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 27 अक्टूबर को आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुज को नींद में दौरा पड़ा था. उनके अचानक चले जाने की खबर से परिवार, दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं.

Actor को ‘धूम मचाओ धूम’ और ‘महिसागर’ जैसे टीवी शो में काम करने के लिए जाना जाता था. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद कई कलाकारों और फैंस ने social media पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

अनुज के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने social media पर दी. रूपेश ने अनुज के साथ अपनी पुरानी यादें शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने बताया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और अनुज उनके लिए सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि छोटे भाई की तरह थे.

रूपेश ने लिखा, ”मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमारे बीच नहीं रहे. तुम सिर्फ मेरे दोस्त नहीं थे, बल्कि छोटे भाई जैसे थे. हमने साथ में कई प्रोजेक्ट करने की योजना बनाई थी. मुझे आज भी तुम्हारे शुरुआती दिनों का संघर्ष याद है. मैंने तुम्हारा सफर करीब से देखा था. जिंदगी सच में कब क्या मोड़ ले ले, कोई नहीं जानता. तुम्हारा इतनी जल्दी चले जाना दिल तोड़ने वाला है. यह खबर अब भी सच नहीं लग रही. भाई, तुम्हें हमेशा याद किया जाएगा. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले.”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुज को सोते समय दौरा पड़ा था. बताया जा रहा है कि उनकी मां को उनके निधन का पता तब चला, जब सुबह करीब 4:30 बजे उनका रोजाना का अलार्म बजा. इसके बाद वह उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचीं, जहां उन्होंने अनुज को मृत पाया.

अनुज के निधन से टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को गहरा झटका लगा है. Actor वकार शेख ने भी उनके जाने पर दुख जताया. उन्होंने social media पर लिखा, ”हे भगवान… यह यकीन करना मुश्किल है. यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. मैं उन्हें उनके शुरुआती दिनों से जानता था. वह बहुत प्यारे और अच्छे इंसान थे. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

Actress हंसा सिंह ने भी अनुज के निधन पर हैरानी जताई. उन्होंने लिखा, ”क्या… ऐसा कैसे हो सकता है? आज इतनी दुखद खबर मिल रही है. दिल टूट गया. उनकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.”

इस बीच अनुज की आखिरी social media पोस्ट भी चर्चा में है. उन्होंने जुलाई 2026 में दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. उनके निधन की खबर के बाद फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर उन्हें याद कर रहे हैं.

अनुज ठाकुर का टेलीविजन करियर करीब दो दशक लंबा रहा. उन्होंने लोकप्रिय डिज्नी चैनल के टीन शो ‘धूम मचाओ धूम’ से अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद वह कई हिंदी टीवी शो में नजर आए. उन्होंने ‘बंधन साथ जनमों का’ और ‘बीन बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा’ जैसे धारावाहिकों में काम किया. बाद में उन्होंने सिटकॉम ‘महिसागर’ में सागर मेहता का मुख्य किरदार निभाया. यह शो उनके करियर के अहम प्रोजेक्ट्स में से एक रहा.

–

पीके/एएस