
ऑकलैंड, 3 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज Wednesday से शुरू हो रही है. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने Tuesday को कहा कि अगले विश्व कप के लिए टीम हार्दिक पंड्या की वापसी का इंतजार कर रही है.
गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हार्दिक पंड्या एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हैं. दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनका स्किल सेट है. एक गेंदबाज के तौर पर, आप उन्हें गेम के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं. वह नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं. हमारी कई बार बात हुई है. वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं. आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं. उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आएंगे. वह कुछ डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे. उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही इंडियन टीम में वापस लाएंगे.”
भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम में वापसी से पहले हार्दिक को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. गिल के बयान से यह संकेत मिलता है कि हार्दिक को टीम इंडिया में वापसी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी.
हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. आखिरी बार 24 मई को वह आईपीएल में Mumbai इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे. फिलहाल, इंजरी से रिकवरी के लिए वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में है.
पंड्या टीम इंडिया के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं. वह अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम को मजबूत संतुलन देते हैं. मुश्किल परिस्थितियों में संयम और धैर्य से खेलते हुए टीम को जीत दिलाना उनकी खासियत है. भारतीय टीम ने हार्दिक की कमी को पूरा करने के लिए नीतिश रेड्डी जैसे युवाओं को मौका दिया है, लेकिन फिलहाल हार्दिक का कोई विकल्प नहीं है. वनडे विश्व कप 2027 के लिए वह बेहद अहम है. यही वजह है कि भारतीय टीम हार्दिक को पूरी तरह फिट होने के लिए पर्याप्त समय दे रही है.
–
पीएके
Skip to content