
New Delhi, 21 सितंबर . टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की. गंभीर ने भगवान गणेश की मूर्ति भी गृह मंत्री को भेंट में दी.
गौतम गंभीर ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात. उनके समय और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं.” गौतम गंभीर की अगुवाई में भारतीय टीम का प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार रहा. India ने टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया.
इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने खासतौर पर अपनी तूफानी बैटिंग से सुर्खियां बटोरीं. अभिषेक ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया. वह फुल मेंबर देशों की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. वहीं, संजू सैमसन और ईशान किशन का प्रदर्शन भी दमदार रहा.
गौतम गंभीर के हेड कोच पद संभालने के बाद से भारतीय टीम का प्रदर्शन आईसीसी टूर्नामेंट्स में अच्छा रहा है. साल 2025 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया. इसके बाद 2026 में भारतीय टीम टी20 विश्व कप में सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव करने में सफल रही. हालांकि, भारतीय टीम को गंभीर की अगुवाई में घरेलू सरजमीं पर पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी. इसके साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.
भारतीय टीम अब एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंची है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगी. टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपने अभियान का आगाज 28 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल मैच के साथ करेगी. हालांकि, इससे पहले टीम को जापान के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलना है, जो 22 सितंबर (Tuesday ) को खेला जाना है.
–
एसएम/एएस
Skip to content